मुखबिर की सूचना पर गोपालगंज पुलिस ने 10 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर संजीव कुमार सिंहा* के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक घनश्याम शर्मा* के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। थाना गोपालगंज के अपराध क्रमांक 10/2011 में न्यायालय द्वारा दिनांक 28.07.2016 को जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामीली हेतु वारंटी अनिल प्रजापति पिता प्रताप गोपी लाल प्रजापति, उम्र 42 वर्ष, निवासी राम दुलारे का बगीचा, शनिचरी चौकी, थाना गोपालगंज, जिला सागर की लगातार तलाश की जा रही थी।
वारंटी लंबे समय से जिले से बाहर रह रहा था, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। इसी दौरान थाना गोपालगंज पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त स्थाई वारंटी एक-दो दिन के लिए सागर आया हुआ है तथा एमएस गार्डन के आसपास मौजूद हो सकता है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वारंटी की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा एमएस गार्डन के पास पहुंचकर सतर्कतापूर्वक तलाश की गई।
इस दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं पहचान के आधार पर वारंटी को चिन्हित कर घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ एवं पहचान की पुष्टि के उपरांत उसे गिरफ्तार कर न्यायालय द्वारा जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामीली की गई।
इस प्रकार थाना गोपालगंज पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए समय पर सूचना प्राप्त की और त्वरित कार्रवाई कर लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। सराहनीय कार्य में प्रधान आरक्षक मोहन सिंह राजपूत आरक्षक आनंद सिंधु आरक्षक अंकित तिवारी आरक्षण दशरथ मालवीय शामिल रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






