बिहार के बेगूसराय में सरकारी पहचान वाले वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद होने के मामले ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिहार के बेगूसराय में सरकारी पहचान वाले वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद होने के मामले ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है।
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम
इस मामले में बखरी के भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) ललित कुमार सिंह के निलंबन की अनुशंसा जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेज दी है।
दरअसल, 13 नवंबर की रात लोहियानगर थाना क्षेत्र के पन्हास गांव के पास पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान वाहन से 25 कार्टन में रखी 216 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। हैरानी की बात यह थी कि स्कॉर्पियो पर बिहार सरकार, DCLR बखरी और जिला प्रशासन का बोर्ड लगा हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में चालक आनंद कुमार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच अपर समाहर्ता से कराई। 17 नवंबर को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने DCLR ललित कुमार सिंह के निलंबन की अनुशंसा सरकार को भेज दी।
फिलहाल DCLR के निलंबन पर अंतिम फैसला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को लेना है। सरकारी बोर्ड लगे वाहन से शराब बरामद होने के मामले में अब विभागीय कार्रवाई पर सबकी नजर बनी हुई है।
#Begusarai #BiharNews #LiquorSeizure #DCLR #BreakingNews
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

फरेंदा पुलिस के हत्थे चढ़े दिल्ली और उत्तराखंड के महिला-पुरुष, 40 महंगे मोबाइल बरामद; 14 वनप्लस और 8…
पूरी खबर पढ़ें →
*माननीय प्रधानमंत्री द्वारा भागलपुर जिले से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास* रिपोर्टर साहिल राज आगाज…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान पटना एयरपोर्ट पर खास नजारा देखने को मिला। रिपोर्टर साहिल…
पूरी खबर पढ़ें →
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह के दामाद ऋषिकेश कुमार भी मनीष कश्यप की रिपोर्टिंग के मुरीद निकले।…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज ब्रेकिंग: तालाब में डूबकर 38 वर्षीय ओमप्रकाश लापता, SDRF ने संभाला मोर्चा रातभर ग्रामीणों ने की तलाश,…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने हाथी को रौंदा, मौके पर मौत शादी समारोह से लौट…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।