नशे में ड्राइविंग करने वालों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन कार-ओ-बार से मचा हड़कंप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महराजगंज – शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! महराजगंज में पुलिस का ऑपरेशन कार-ओ-बार, ब्रेथ एनालाइजर से हुई जांच –
नशे में ड्राइविंग करने वालों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन कार-ओ-बार से मचा हड़कंप –
जाम छलकाकर स्टेयरिंग थामने वालों की खैर नहीं, ब्रेथ एनालाइजर से पुलिस ने की जांच –
यातायात माह में पुलिस का एक्शन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हुई कार्रवाई –
महराजगंज।
शराब के नशे में वाहन चलाकर सड़क पर दूसरों की जान खतरे में डालने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। यातायात माह नवंबर-2026 के तहत पुलिस ने नगर क्षेत्र में विशेष अभियान ऑपरेशन कार-ओ-बार चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर के जरिए वाहन चालकों की जांच की और शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए लोगों के खिलाफ चालान सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी।
महराजगंज पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद कभी भी वाहन न चलाएं। थोड़ी सी लापरवाही खुद की जिंदगी के साथ दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकती है। सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।
पुलिस का संदेश साफ है—शराब पीकर ड्राइविंग नहीं, क्योंकि सड़क सुरक्षा में लापरवाही की कोई जगह नहीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज - बार-बेंच के बेहतर तालमेल से वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय, नवागत डीएम शिवशरणप्पा जीएन का अधिवक्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कोल्हुई - मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ SSB की मुहिम, सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मदर…
पूरी खबर पढ़ें →
निचलौल तहसील में विधायक, डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की सख्त…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा पुलिस के हत्थे चढ़े दिल्ली और उत्तराखंड के महिला-पुरुष, 40 महंगे मोबाइल बरामद; 14 वनप्लस और 8…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज ब्रेकिंग: तालाब में डूबकर 38 वर्षीय ओमप्रकाश लापता, SDRF ने संभाला मोर्चा रातभर ग्रामीणों ने की तलाश,…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज पुलिस का ‘ऑपरेशन सेफ फ्यूचर’, ओवरस्पीड वाहनों पर कसेगा शिकंजा परतावल-गोरखपुर हाईवे पर स्पीड राडार गन से…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।