Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

परतावल-गोरखपुर हाईवे पर स्पीड राडार गन से वाहनों की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

21 Nov 2026, 09:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
परतावल-गोरखपुर हाईवे पर स्पीड राडार गन से वाहनों की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज पुलिस का ‘ऑपरेशन सेफ फ्यूचर’, ओवरस्पीड वाहनों पर कसेगा शिकंजा

परतावल-गोरखपुर हाईवे पर स्पीड राडार गन से वाहनों की निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

परतावल/महराजगंज।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस द्वारा यातायात माह नवंबर-2026 के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में संचालित **‘ऑपरेशन सेफ फ्यूचर’** अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस परतावल-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड राडार गन के माध्यम से वाहनों की गति पर नजर रख रही है।

निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य तेज रफ्तार से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

महराजगंज पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नशे में ड्राइविंग करने वालों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन कार-ओ-बार से मचा हड़कंप
Mahrajganj21 Nov

नशे में ड्राइविंग करने वालों पर महराजगंज पुलिस का शिकंजा, ऑपरेशन कार-ओ-बार से मचा हड़कंप

महराजगंज - शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! महराजगंज में पुलिस का ऑपरेशन कार-ओ-बार, ब्रेथ…

पूरी खबर पढ़ें →
बार-बेंच के बेहतर तालमेल से वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय, नवागत डीएम शिवशरणप्पा जीएन का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
Mahrajganj21 Nov

बार-बेंच के बेहतर तालमेल से वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय, नवागत डीएम शिवशरणप्पा जीएन का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

महराजगंज - बार-बेंच के बेहतर तालमेल से वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय, नवागत डीएम शिवशरणप्पा जीएन का अधिवक्ताओं…

पूरी खबर पढ़ें →
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने चलाया जागरूकता अभियान
तहसील निचलौल के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फरियादियों की सुनीं शिकायत
फरेंदा पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक पुरुष और एक महिला को किया गिरफ्तार
Mahrajganj21 Nov

फरेंदा पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक पुरुष और एक महिला को किया गिरफ्तार

फरेंदा पुलिस के हत्थे चढ़े दिल्ली और उत्तराखंड के महिला-पुरुष, 40 महंगे मोबाइल बरामद; 14 वनप्लस और 8…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!