राज्य अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार द्वारा केंद्रीय जेल सागर का भ्रमण कर किया वृक्षारोपण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार ने केंद्रीय जेल सागर का भ्रमण किया। उन्होंने बंदियों से संवाद कर उनके कल्याण, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण के संबंध में जानकारी ली।
अहिरवार ने बंदियों को केंद्र शासन की गरीब बंदी सहायता योजना के उद्देश्य, पात्रता एवं लाभों के बारे में बताया और पात्र बंदियों को लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा आजीवन कारावास से दंडित बंदियों की रिहाई के अवसर 02 से बढ़ाकर 05 कर दिए गए हैं।
अब गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, गांधी जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर भी रिहाई का लाभ दिया जाएगा।
अहिरवार ने जेल की पाकशाला का निरीक्षण किया तथा परिसर की स्वच्छता, सुंदरता एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक रमेश चंद्र आर्य, जितेंद्र कुमार भाटिया, अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय, सुरजीत कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, संत रविदास महापीठ, दिल्ली,मिहीलाल अहिरवार, नगर पालिका अध्यक्ष मकरोनिया, उपअधीक्षक मनोज मिश्रा सहित जेल के अधिकारी, कर्मचारी एवं बंदीगण उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*माननीय प्रधानमंत्री द्वारा भागलपुर जिले से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास* रिपोर्टर साहिल राज आगाज…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* मकरोनिया सागर का उपनगर क्षेत्र मकरोनिया देखा जाए तो…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News*मैहर को मिली एक बड़ी सौगात, अब मैहर मैहर में ही होगी वाहनों की फिटनेस जांच* *रविवार 22…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान पटना एयरपोर्ट पर खास नजारा देखने को मिला। रिपोर्टर साहिल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीधी/ सुरेन्द्र दुबे / विंध्य क्षेत्र के विभिन्न जिलों में सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तीखी चर्चाएं…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर, वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* भारतीय संत परंपरा के महान संत नामदेव जी महाराज…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।