महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और उत्पीड़न से बचाव के बताए तरीके, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं और बच्चियों को किया जागरूक, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और उत्पीड़न से बचाव के बताए तरीके, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील
बागापार/महराजगंज।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सदर क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरा में महिला सशक्तीकरण के अंतर्गत 'हमारी ताकत, हमारा समूह' कार्यक्रम के तहत बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं और बच्चियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कोतवाली महराजगंज की महिला बीपीओ रेनू यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है। किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा साइबर अपराध की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें और उपलब्ध टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सहायता प्राप्त करें।
उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा बालिकाओं को अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए किसी के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी और निजी विवरण साझा नहीं करने की अपील की।
रेनू यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। जागरूकता, सतर्कता और आपसी सहयोग से ही सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशिबाला गौतम, सुमन, कुंती, दिनेश शर्मा, लल्लू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चियां उपस्थित रहीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

महराजगंज - शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं! महराजगंज में पुलिस का ऑपरेशन कार-ओ-बार, ब्रेथ…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज - बार-बेंच के बेहतर तालमेल से वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय, नवागत डीएम शिवशरणप्पा जीएन का अधिवक्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
कोल्हुई - मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ SSB की मुहिम, सैकड़ों छात्र-छात्राओं को मदर…
पूरी खबर पढ़ें →
निचलौल तहसील में विधायक, डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की सख्त…
पूरी खबर पढ़ें →
फरेंदा पुलिस के हत्थे चढ़े दिल्ली और उत्तराखंड के महिला-पुरुष, 40 महंगे मोबाइल बरामद; 14 वनप्लस और 8…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज ब्रेकिंग: तालाब में डूबकर 38 वर्षीय ओमप्रकाश लापता, SDRF ने संभाला मोर्चा रातभर ग्रामीणों ने की तलाश,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।