महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में रंगोली बनाकर मनाया संविधान दिवस
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में रंगोली बनाकर मनाया संविधान दिवस
**श्रीमाधोपुर।** महात्मा गांधी पीजी महाविद्यालय श्रीमाधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना, राजनीति विज्ञान विभाग एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर संविधान के महत्व, मूल्यों एवं आदर्शों का संदेश दिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी मांगीलाल कुमावत ने बताया कि विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य बृजमोहन यादव के सानिध्य में संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें उन्होंने संविधान की प्रस्तावना की विस्तृत व्याख्या करते हुए संविधान की रूपरेखा, उद्देश्यों एवं मूलभूत आदर्शों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को अपने विचारों, शब्दों एवं कार्यों में आत्मसात करने तथा इसकी गरिमा बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार यादव ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संविधान विश्व के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों में से एक है। मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग और 8 अनुसूचियां थीं।
इस अवसर पर उपप्राचार्य विजेंद्र कुमार पुनिया, विज्ञान संकाय प्रभारी प्रमोद कुमार वर्मा, कला संकाय प्रभारी शिव प्रसाद यादव, जितेंद्र कुमार दायमा, मनीष कुमार अग्रवाल, ममता यादव सहित महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsबिरला ओपन माइंड्स स्कूल के 16 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सॉकर रोबोटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन IIT दिल्ली में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News### सेंट पॉल इंग्लिश स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाए गए आग बुझाने के तरीके…
पूरी खबर पढ़ें →
# श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की भंवरी देवी बनीं प्रधान, 15 मतों से दर्ज की जीत **श्रीमाधोपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
झुंझुनूं(निलेश मुदगल)। भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ देशभर में चल रही…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर में जाट ऑफिसर्स सोशल फोरम के दीपावली मिलन समारोह में मोमेंटो एवं माला पहनाकर किया सम्मान जयपुर(निलेश…
पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान के डीग पंचायत समिति प्रधान चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है. निर्विरोध प्रधान चुनी गईं…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।