शंकरलाल गुर्जर बने बेगूं पंचायत समिति के प्रधान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रिपोर्टर — दुर्गालाल पालीवाल
बेगूं। पंचायत समिति बेगूं के प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शंकरलाल गुर्जर ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। मतदान में शंकरलाल गुर्जर निवासी चोसला को 9 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी चंदनबाला धाकड़ को 8 वोट प्राप्त हुए। इस तरह शंकरलाल गुर्जर बेगूं पंचायत समिति के प्रधान निर्वाचित हुए।
शंकरलाल गुर्जर निवासी चोसला वार्ड न. 4 के प्रधान निर्वाचित होने पर नगर एवं ग्रामीण मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साहित कार्यकर्ता एकत्रित होकर लालबाई-फूलबाई चौक पहुंचे, जहां भव्य आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललित बैरागी, जिला परिषद सदस्य देवीलाल धाकड़, मंडल अध्यक्ष भेरूलाल धाकड़, जिला परिषद सदस्य कमल धाकड़, जिला महासचिव हीरालाल गुर्जर, गोरूलाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमावत, पूर्व सरपंच भंवर सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की भंवरी देवी बनीं प्रधान, 15 मतों से दर्ज की जीत **श्रीमाधोपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
झुंझुनूं(निलेश मुदगल)। भारत को 2030 तक बाल विवाह मुक्त बनाने के संकल्प के साथ देशभर में चल रही…
पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर में जाट ऑफिसर्स सोशल फोरम के दीपावली मिलन समारोह में मोमेंटो एवं माला पहनाकर किया सम्मान जयपुर(निलेश…
पूरी खबर पढ़ें →
राजस्थान के डीग पंचायत समिति प्रधान चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है. निर्विरोध प्रधान चुनी गईं…
पूरी खबर पढ़ें →
#बयाना: किराए के मकान में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी; कमरे से मोबाइल…
पूरी खबर पढ़ें →
रुदावल। रुदावल स्थित वाले हनुमानजी मंदिर परिसर में कुशवाह धर्मशाला में अन्नकूट प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।