Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhunjhunu

हर्ष पर्वत की वादियों में गूंजा साहस और उत्साह का संदेश, जेजेटी विश्वविद्यालय ने आयोजित किया ट्रैकिंग कैंप

26 Nov 2026, 06:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हर्ष पर्वत की वादियों में गूंजा साहस और उत्साह का संदेश, जेजेटी विश्वविद्यालय ने आयोजित किया ट्रैकिंग कैंप - JHUNJHUNU, राजस्थान

4 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पूरी कर विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह, टीम वर्क और अनुशासन का परिचय

झुंझुनूं(निलेश मुदगल)। श्री जेजेटी विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को हर्ष पर्वत पर साहसिक ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया गया। प्रकृति की सुरम्य वादियों के बीच आयोजित इस अभियान में विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों, विद्यार्थियों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रैकिंग के माध्यम से प्रतिभागियों ने जहां प्रकृति के सानिध्य का आनंद लिया, वहीं शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, सेवा भावना और सामूहिक सहयोग का संदेश भी दिया।

ट्रैकिंग कैंप का नेतृत्व विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता एवं खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार ने किया। उनके मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश, उत्साह और अनुशासन के साथ हर्ष पर्वत की लगभग 4 किलोमीटर की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा और पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह की साहसिक एवं बाहरी गतिविधियां भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है।

कैंप का सफल संचालन एवं समन्वय कोऑर्डिनेटर डॉ. धर्मेंद्र कौशिक, डॉ. नाज़िया हुसैन एवं डॉ. धनेश मीणा ने किया। उन्होंने आयोजन की व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा।

इस दौरान डीएसडब्ल्यू डॉ. अनंता शांडिल्य, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामनिवास सोनी, डॉ. विजय माला, डॉ. हरीश पुरोहित, डॉ. इमरान खान, डॉ. नीरज बासोतिया, डॉ. विनीता बासोतिया, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. मीनू, मंजरी मिश्रा, पूजा, डॉ. दिनेश, डॉ. महेश कुमार, डॉ. नीरज दुबे, सुशील तिवारी, इंद्राज, प्रीतम, निकिता जांगिड़ एवं शैलेश सहित विश्वविद्यालय के अन्य फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ट्रैकिंग अभियान के समापन पर प्रतिभागियों ने इस रोमांचक अनुभव की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के साहसिक एवं प्रकृति से जुड़ाव वाले कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शंकरलाल गुर्जर बने बेगूं पंचायत समिति के प्रधान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Chittorgarh27 Nov

शंकरलाल गुर्जर बने बेगूं पंचायत समिति के प्रधान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रिपोर्टर -- दुर्गालाल पालीवाल बेगूं। पंचायत समिति बेगूं के प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शंकरलाल गुर्जर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की27 Nov

बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के 16 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सॉकर रोबोटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन

बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के 16 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय सॉकर रोबोटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन IIT दिल्ली में…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की27 Nov

सेंट पॉल इंग्लिश स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाए गए आग बुझाने के तरीके

### सेंट पॉल इंग्लिश स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाए गए आग बुझाने के तरीके…

पूरी खबर पढ़ें →
श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की भंवरी देवी बनीं प्रधान, 15 मतों से दर्ज की जीत
Sikar27 Nov

श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की भंवरी देवी बनीं प्रधान, 15 मतों से दर्ज की जीत

# श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की भंवरी देवी बनीं प्रधान, 15 मतों से दर्ज की जीत **श्रीमाधोपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित
Jaipur27 Nov

सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंस्पेक्टर दिनेश सिंह सम्मानित

जयपुर में जाट ऑफिसर्स सोशल फोरम के दीपावली मिलन समारोह में मोमेंटो एवं माला पहनाकर किया सम्मान जयपुर(निलेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!