Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

संविधान दिवस के सुअवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस मनाया गया l

26 Nov 2026, 10:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
संविधान दिवस के सुअवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस मनाया गया l - गया, बिहार

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत व्यवहार न्यायालय गया में संविधान दिवस के सुअवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया डॉ राकेश कुमार सिंह एवं अपने न्यायिक पदाधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस मनाया गया। जिसके माध्यम से समाज में संविधान के मूल उद्देश्यों एवं तत्वों के प्रति जागरूक किया गया।
प्रधान जिला जज महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सैकड़ों वर्षों की गुलामी और हमारे पूर्वजों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग के बाद हमें यह महान संविधान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका के हर शब्द को जीवन में आत्मसात करना चाहिए, क्योंकि यही हमें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा देता है।
उन्होंने संविधान में प्रदत्त पाँच स्वतंत्रताओं में से विचारों की स्वतंत्रता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह स्वतंत्रता ही मानव समाज को निरंतर सोचने और आगे बढ़ने की शक्ति देती है। उन्होंने सोशल मीडिया और रील्स के माध्यम से विचारों को जाति, धर्म या संप्रदाय के आधार पर प्रभावित किए जाने पर चिंता जताई और कहा कि ऐसे माहौल में हमें अपनी वैचारिक स्वतंत्रता को संरक्षित रखने का संकल्प लेना होगा।

इस मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण ,व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ਫਰੀਦਕੋਟ: ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਵੰਤੀ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ (ਰਜਿ:) ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ 28 ਨਵੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਅਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਲੈਂਜ ਪਾਉਣ ਦਾ ਕੈਂਪ
Faridkot26 Nov

ਫਰੀਦਕੋਟ: ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਵੰਤੀ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ (ਰਜਿ:) ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ 28 ਨਵੰਬਰ 2026 ਨੂੰ ਮੁਫ਼ਤ ਅੱਖਾਂ ਦੇ ਅਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਅਤੇ ਲੈਂਜ ਪਾਉਣ ਦਾ ਕੈਂਪ

ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ: ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਾ ਵੰਤੀ ਸੇਵਾ ਸੋਸਾਇਟੀ (ਰਜਿ:) ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ 28…

पूरी खबर पढ़ें →
कटनी में फोर्टिफाइड चावल गबन मामले में बड़ा एक्शन, भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस के चार पार्टनर्स पर FIR 31 ट्रकों के 21,765 बोरे यानी 10,797.18 क्विंटल चावल की अफरातफरी का आरोप,
जिला परिषद् के उप प्रमुख पद पर कांग्रेस के हितेश्वर कुमार निर्वाचित हितेश्वर कुमार को मिले 22 मत,भाजपा प्रत्याशी महेंद्र चौधरी को मिले 13 मत
Didwana-Kuchaman26 Nov

जिला परिषद् के उप प्रमुख पद पर कांग्रेस के हितेश्वर कुमार निर्वाचित हितेश्वर कुमार को मिले 22 मत,भाजपा प्रत्याशी महेंद्र चौधरी को मिले 13 मत

डीडवाना-कुचामन, जिला परिषद् के उप प्रमुख पद के निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी हितेश्वर कुमार निर्वाचित…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman26 Nov

33 रिक्त व नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु साक्षात्कार 8 दिसंबर से

डीडवाना-कुचामन, जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत रिक्त एवं नवसृजित कुल 33 उचित मूल्य दुकानों (राशन की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!