गंगोपिया तीर्थधाम पासवाल में हनुमानजी मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं संत श्री शंकरगिरी जी महाराज का जीवंत भंडारा महोत्सव संपन्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गंगोपिया तीर्थधाम पासवाल, ग्राम रामपुरा में आस्था और भक्ति के महासंगम के साथ श्री हनुमानजी महाराज की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं परम पूज्य संत श्री शंकरगिरी जी महाराज के जीवंत भंडारा महोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महोत्सव के अंतर्गत विद्वान पंडितों एवं आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन, अभिषेक और कलश यात्रा निकाली गई। शुभ मुहूर्त में जय श्री राम और बजरंगबली के जयघोष के बीच श्री हनुमानजी की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात संत श्री शंकरगिरी जी महाराज के जीवंत भंडारा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पधारे साधु-संतों का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर भावभीना स्वागत एवं सम्मान किया गया। संत-महात्माओं ने अपने प्रवचनों के माध्यम से धर्म, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसके बाद आयोजित विशाल महाप्रसादी (भंडारे) में सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की।
आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया।
*रिपोर्टर – लक्ष्मणभाई चौधरी – राह*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लेखक : विजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार 28 नवंबर 2026 | पटना : बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक…
पूरी खबर पढ़ें →
મોહમ્મદ અલી ઝીણા ગુજરાતના સૌરાષ્ટ્રમાં ગોંડલ રાજ્યના ધોરાજી ના પાનેલી ગામના વતની હતા. આઝાદી પહેલા તેઓ ટ્રેનમાં મુસાફરી…
पूरी खबर पढ़ें →
દીકરીના કોન્વોકેશનની ખુશી વચ્ચે પરિવાર પર તૂટી પડ્યો દુઃખનો પહાડ; એક પુરુષને ઈજા પહોંચતાં રાજકોટ સારવાર અર્થે ખસેડાયા,…
पूरी खबर पढ़ें →
शिर्डी ते आळंदी पायी वारी दिंडी सोहळा आज रोजी सकाळी गुरुवारी सकाळी ८-०० वा संगमनेर शहर आगमनाने स्वागत…
पूरी खबर पढ़ें →
हिंदू पंचांग का नौवां महिना होता है, मार्गशीर्ष का महिना, मार्गशीर्ष को अगहन मास भी कहतें हैं। इस…
पूरी खबर पढ़ें →
राह (वाव थराद): राह तहसील के अंतर्गत आने वाले राह-लिवाना मुख्य मार्ग पर सुजलाम सुफलाम केनाल के ऊपर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।