मार्गशीर्ष मास हिंदू पंचांग का नौवां महिना होता है, इसे अगहन मास भी कहते है।

हिंदू पंचांग का नौवां महिना होता है, मार्गशीर्ष का महिना, मार्गशीर्ष को अगहन मास भी कहतें हैं। इस वर्ष 2026 में यह मार्गशीर्ष मास गुरूवार बुधवार 25 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है, और यह मास 23 दिसंबर 2026 तक रहेगा।
हिंदू पंचांग का यह नौवां महिना मार्गशीर्ष/ अगहन बहुत पवित्र महिना माना जाता है। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान श्रीकृष्ण जी नें महीनों में स्वयं को मार्गशीर्ष भी कहा है।
इस महिनें को भगवान श्रीकृष्ण जी से जोड़कर देखा जाता है। मार्गशीर्ष/ अगहन का यह पवित्र महिना ध्यान, जप,तप,पूजा ,साधना आदि के लिए बहुत ही उत्तम महिना भी माना जाता है।
ऐसा मानते हैं कि मार्गशीर्ष महीनें से ही सतयुग का आरंभ भी हुआ था। इस महिनें में पवित्र नदियों, तीर्थों में स्नान आदि का बहुत महत्व रहता है।
माना जाता है कि मार्गशीर्ष/ अगहन मास में किए जाने वाले शुभ मांगलिक कार्यों कार्य विशेष फल मिलता है। इस महिनें में भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा वंदना और पवित्र तीर्थों, नदियों में स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।
मार्गशीर्ष महिनें में चंद्रमा से अमृत तत्व की प्राप्ति होने का उल्लेख भी मिलता है। मार्गशीर्ष/ अगहन मास में किए जानें वाले भजन कीर्तन से अक्षय पुण्य की प्राप्ति भी होती है।
मार्गशीर्ष/ अगहन मास में मानव शरीर पर तेल मालिश करना अच्छा माना जाता है। इस पवित्र माह में प्रतिदिन प्रातःकाल और संध्याकाल में पूजा आराधना अवश्य ही करना चाहिए, और रोजाना श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करना भी बहुत शुभ दायक होता है।
इस मार्गशीर्ष/अगहन मास 2026 में होने वाले प्रमुख व्रत, पर्व == बुधवार 25 नवंबर- रोहिणी व्रत, और इष्टि। शुक्रवार 27 नवंबर- गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत, 01 दिसंबर 2026 मंगलवार- कालाष्टमी व्रत और मासिक जन्माष्टमी।
शुक्रवार 04 दिसंबर 2026- उत्पन्ना एकादशी व्रत, शनिवार 05 दिसंबर- कृष्ण योगेश्वर द्वादशी व्रत, रविवार 06 दिसंबर- रविवार प्रदोष व्रत, 07 दिसंबर सोमवार- मासिक शिवरात्रि, बाला जयंती, मंगलवार 08 दिसंबर- मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि, दर्श अमावस्या। रविवार 13 दिसंबर- कृच्छू चतुर्थी, सोमवार 14 दिसंबर- विवाह पंचमी, मंगलवार 15 दिसंबर- स्कंद षष्ठी, बुधवार 16 दिसंबर- धनु संक्रांति, गुरूवार 17 दिसंबर- – मासिक दुर्गाष्टमी, रविवार 20 दिसंबर-,मोक्षदा एकादशी व्रत, गीता जयंती, सोमवार 21 दिसंबर- सोमवार प्रदोष, मत्स्य द्वादशी व्रत।
बुधवार 23 दिसंबर- रोहिणी व्रत, मार्गशीर्ष पूर्णिमा, दत्तात्रेय जयंती, गुरूवार 24 दिसंबर- त्रिपुर भैरवी जयंती, अन्नपूर्णा जयंती। हिंदू धर्म परंपरा में मार्गशीर्ष/ अगहन मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है।
इस महिने में पूजा-पाठ, जप तप, दान पुण्य, जरूरतमंद लोगों की मदद करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस मास में नियमित रूप से स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करना और विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा आराधना करनी चाहिए।
इस महिनें में प्रतिदिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करके तुलसी के पौधे में शुद्ध जल अर्पित करना चाहिए, ( तुलसी में रविवार और एकादशी के दिन जल अर्पित नहीं किया जाता । संध्याकाल में प्रतिदिन तुलसी के पौधे के समक्ष शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करना और श्रीकृष्ण जी का मंत्र- ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय " का जप करना चाहिए, इससे मानसिक शांति मिलती है, नकारात्मकता दूर होती है।
धार्मिक मान्यतानुसार के अनुसार मार्गशीर्ष/ अगहन मास में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए, इस मास में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए, । मार्गशीर्ष माह में चंद्रमा की पूजा भी की जाती है।
इस माह में मृत पूर्वजों को प्रसन्न किया जाता है, मार्गशीर्ष का यह.महिना अपने पूर्वजों की प्रसन्नता, शांति, मोक्ष के लिए तर्पण, पितृ पूजा भी किया जाता है। मार्गशीर्ष/ अगहन का यह महिना योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी को बहुत ही प्रिय माना जाता है, श्रीमद्भगवद्गीता में श्रीकृष्ण जी स्वयं कहतें हैं— " मासानं मार्गशीर्षोंऽहमं- महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूँ( भगवद गीता 10.35)।
धार्मिक मान्यतानुसार इस पवित्र मार्गशीर्ष/ अगहन मास में जो भी व्यक्ति सच्चे ह्रदय से भक्ति करता है, ईश्वर आराधना ध्यान, साधना करता है, उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहती है।पावन मार्गशीर्ष/ अगहन मास की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण जी ने कुरूक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, इसलिए इसलिए मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि के दिन गीता जयंती" और मोक्षदा एकादशी पर्व भी मनाया जाता है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






