Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

माधव नगर के रॉबर्ट लाइन स्थित मिल में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू शनिवार शाम करीब 7:25 बजे मिली सूचना, माधव नगर और सिविल लाइन जोन से पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

28 Nov 2026, 10:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
माधव नगर के रॉबर्ट लाइन स्थित मिल में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू शनिवार शाम करीब 7:25 बजे मिली सूचना, माधव नगर और सिविल लाइन जोन से पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां - कटनी, मध्य प्रदेश

माधव नगर के रॉबर्ट लाइन स्थित मिल में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

शनिवार शाम करीब 7:25 बजे मिली सूचना, माधव नगर और सिविल लाइन जोन से पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट लाइन इलाके में शनिवार शाम एक मिल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग गंगाराम कटारिया की मिल में लगने की जानकारी सामने आई है। मिल से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और दमकल विभाग को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा दमकल अमला

नगर निगम कटनी के अग्निशमन विभाग को शाम करीब 7:25 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए माधव नगर जोन और सिविल लाइन जोन से एक-एक फायर ब्रिगेड वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए।

दो दमकल वाहनों ने आग पर पाया नियंत्रण

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। समय रहते दमकल वाहनों के पहुंचने से आग को नियंत्रित करने में मदद मिली। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

आग लगने का कारण और नुकसान अज्ञात

मिल में आग किन कारणों से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जाना बाकी है। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-
Pali28 Nov

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर “बालविवाह को कहे ना” जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :-

अंतर्राष्ट्रीय बालविवाह उन्मूलन दिवस पर "बालविवाह को कहे ना" जागरूकता व शपथ कार्यक्रम :- माननीय रालसा,जयपुर के निर्देशानुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Kondagaon28 Nov

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बच्चों ने खेल, बौद्धिक क्षमता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बिखेरा जलवा, विधायक नीलकंठ टेकाम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में आँवराभाटा का दबदबा, प्राथमिक वर्ग में तरईबेड़ा और माध्यमिक वर्ग में आँवराभाटा…

पूरी खबर पढ़ें →
समर्थन मूल्य पर जिले में 1 दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी कलेक्टर आशीष तिवारी ने निर्धारित किए 85 उपार्जन केंद्र, 20 जनवरी 2027 तक होगी खरीदी किसानों को मिलेगा…
पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Sonbhadra28 Nov

पकरी में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान पलटा थ्रेसर, चालक बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा

विंढमगंज क्षेत्र पकरी (उपेन्द्र कुमार) सोनभद्र:– पकरी गांव में रात्रि के समय धान की कटाई के दौरान अचानक…

पूरी खबर पढ़ें →
किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने वाली नहर का कलेक्टर ने लिया जायजा, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश किरहाई पिपरिया में निर्माणाधीन एलबीसी नहर का किया निरीक्षण
error: Content is protected !!