कंप्यूटर स्क्रीन पर हुनर की चमक, कलेक्टर आशीष तिवारी ने विद्यार्थियों को सिखाया प्रैक्टिकल का हुनर
आईटीआई बहोरीबंद का किया निरीक्षण, छात्राओं की कंप्यूटर दक्षता परखी; विद्यार्थियों को अधिक से अधिक व्यावहारिक ज्ञान देने के दिए निर्देश
कटनी। विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण कितना जरूरी है, इसकी झलक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बहोरीबंद के निरीक्षण के दौरान देखने को मिली। यहां कलेक्टर आशीष तिवारी ने न केवल प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि कंप्यूटर लैब में छात्राओं से प्रैक्टिकल करवाकर उनकी दक्षता भी परखी।
छात्राओं से कराया कंप्यूटर का प्रैक्टिकल
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कोपा (COPA) ट्रेड की लैब पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रा मधु विश्वकर्मा से एमएस वर्ड में अंग्रेजी टाइपिंग कराई। छात्रा ने तत्परता से टाइपिंग कर अपनी कंप्यूटर दक्षता का प्रदर्शन किया।
इसके बाद कलेक्टर ने छात्रा मधु लोधी से एमएस एक्सेल में पांच संख्याओं का जोड़ करने को कहा। छात्रा के प्रयास के दौरान कलेक्टर ने स्वयं गणना की प्रक्रिया समझाते हुए जोड़ पूरा किया और व्यावहारिक तरीके से कंप्यूटर के उपयोग की जानकारी दी।
प्राचार्य को दिए बेहतर प्रशिक्षण के निर्देश
कलेक्टर आशीष तिवारी ने संस्थान के प्राचार्य को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रायोगिक ज्ञान उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे अपने कौशल का उपयोग रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में कर सकें।
इसके बाद उन्होंने सोलर डेफिसियंट ट्रेड लैब का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर जोर दिया।
वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम बहोरीबंद श्लोक वायकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट—राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़
वंदे भारत लाईव न्यूज
📱 7509747686