अन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति और प्रशासन

महानगरपालिका चुनाव परिणाम मनपा की बेवसाइट पर लिंक उपलब्ध करवाई गई है

नागरिक एक क्लिक पर अपना जनप्रतिनिधि जान सकते हैं।

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर, रविवार 18 जनवरी2026

======> नागपुर महानगरपालिका चुनाव 2026 संपन्न हो चुके हैं। चुनाव परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। नागरिकों को चुनाव परिणाम जानने के लिए मनपा की बेवसाइट पर लिंक उपलब्ध करवाई गई है। लिंक खोलने पर प्रभागवार चुनाव परिणाम, राजनीतिक दलों को प्राप्त हुए मतदान का प्रतिशत, जोनवार राजनीतिक दलों का संख्या, मनपा सदन में राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व आदि की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जानकारी को डाउनलोड करने की भी सुविधा है। मनपा की बेवसाइट खोलने पर नागपुर शहर मे कुल मतदाता संख्या की जानकारी प्राप्त होगी। चुनाव विजयी उम्मीदवार, कुल मतदान केंद्र, मतदान प्रतिशत, आदि जानकारी देख सकते हैं नागरिक एक क्लिक पर जनप्रतिनिधि भी जान सकेंगे। जानकारी प्राप्त करने के लिए फाइंड यूअर वार्ड रिप्रेजेंटेटिव नाम की विंडो दी गई है। इसमे जोन नंबर डालने पर संबंधित नगरसेवक का नाम सामने आ जायेगा। मनपा चुनाव जोनवार हुए मतदान की भी जानकारी प्राप्त होगी। महानगर पालिका की बेवसाइट http:://civicpoll•emergent•host/citizen पर लिंक दी गई है। इस लिंक पर क्लिक करके मनपा चुनाव परिणाम की पूरी जानकारी देख सकते है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!