A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी जी ने द्वारिका सिटी क्षेत्र का नाला कवरिंग एवं रोड निर्माण का किया निरीक्षण

कटनी

नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महापौर प्रीति संजीव सूरी ने शुक्रवार 26 दिसंबर को वंश स्वरूप वार्ड अंतर्गत द्वारका सिटी क्षेत्र में चल रहे रोड निर्माण एवं नाला कवरिंग कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोग में लाई जा रही सामग्री का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्ष सुमित्रा रावत की भी उपस्थिति रही।।निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि द्वारका सिटी क्षेत्र की सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब सड़क निर्माण एवं नाला कवरिंग कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के पूर्ण होने पर नगर निगम एवं महापौर के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार भी जताया। महापौर ने रोड निर्माण एवं नाला कवरिंग कार्य की गुणवत्ता को संतोषजनक पाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य ही नगर विकास की पहचान है और इसी प्रकार की कार्यशैली आगे भी अपेक्षित है।

निरीक्षण के दौरान महापौर द्वारा सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधा की दृष्टि से सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाए जाने के निर्देश संबंधित उप यंत्री को दिए गए, जिससे क्षेत्र की सुंदरता के साथ-साथ आवागमन भी अधिक सुगम हो सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्य पारदर्शी एवं नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। नगर में विकास कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सुरेंद्र गुप्ता, जयनारायण निषाद, पार्षद शकुंतला सोनी, प्रभा गुप्ता, पूर्व पार्षद शिल्पी सोनी, डब्बू रजक, कमलेश चौधरी, उप यंत्री संजय मिश्रा, आशीष सोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर हेतु संपर्क करें
Back to top button
error: Content is protected !!