दरभंगाबिहार

कालाबाजारी पर प्रशासन का कड़ा एक्शन

दरभंगा में एलपीजी गैस की पर्याप्त आपूर्ति। एक दिन में 10,461 सिलेंडर वितरित। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और होम डिलीवरी का लाभ लेने की अपील की।

दरभंगा में घरेलू गैस वितरण की व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय है। प्रशासन ने पारदर्शिता के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई है। जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। आज 10,461 से अधिक गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सदर, बेनीपुर और बिरौल में वितरण संतुलित रहा। गोदामों में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। 08 अप्रैल को 28 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण की संभावना है। आपूर्ति भी बड़े स्तर पर होने वाली है। सभी एजेंसियों द्वारा घर तक गैस पहुंचाई जा रही है। बुकिंग के बाद एक से दो दिन में डिलीवरी मिल रही है। शिकायतों के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय है। अधिकारियों ने विभिन्न गोदामों पर छापेमारी की। कालाबाजारी पर सख्ती जारी है। उपभोक्ताओं से अफवाहों से बचने और अनावश्यक भंडारण नहीं करने की अपील की गई है।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!