महराजगंज। जिला अधिकारी महराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने आगामी बोर्ड परीक्षा 2026 के दृष्टिगत महराजगंज के सभी अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि 18 फरवरी से प्रारंभ होने वाली हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट बोर्ड में अभी 41 दिन शेष हैं लिहाजा विद्यार्थीयों को तैयारी करने हेतु समय है सभी अभिभावकगण अपने पाल्यों को तैयारी हेतु ध्यान दें पढ़ाई के लिए प्रेरित करें एवं उनकी शैक्षणिक प्रगति पर निरीक्षण करते रहे । साथ-ही-साथ जिला अधिकारी ने यह भी कहा है कि अपने बच्चों की तुलना दुसरो से न करें अत्यधिक अपेक्षाओं का दबाव बनाये एवं अनुचित साधनों के प्रयोग से दूर रहने हेतु बच्चों को स्पष्ट मार्गदर्शन करें इत्यादि बातों को बताया है।