A2Z सभी खबर सभी जिले की

न्याय की गुहार: लहबर मद्धेशिया के हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिले वैश्य समाज के लोग

न्याय की गुहार: लहबर मद्धेशिया के हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी से मिले वैश्य समाज के लोग


पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन, जल्दी होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

हाटा कुशीनगर , हाटा कस्बे में हुए बर्बर हमले में गंभीर रूप से घायल लहबर मद्धेशिया के मामले में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज वैश्य विरादरी के लोग ओ० पी० गुप्ता की अगुवाई में जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धूस स्थित एसपी आफिस पहुंच कर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के शिघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया । मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व लहबर पुत्र मुनेसर पर हमला बोल मारा पीटा गया था जिनका इलाज वर्तमान में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखना पड़ सकता है। लगातार बिगड़ती हालत ने परिजनों और समाज के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इधर घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से बैश्य समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में आज वैश्य विरादरी के नेता ओ०पी० गुप्ता के नेतृत्व में बैश्य समाज के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधि मंडल ने हमले में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मामले में धाराओं की बढ़ोतरी, तथा विवेचक की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है। समाज के लोगों का आरोप है कि घटना के बाद अब तक विवेचक घायल लहबर मद्धेशिया को देखने तक नहीं पहुंचे, जबकि उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। उधर आरोपीयों की गिरफ्तारी न होने के कारण वैश्य समाज में नाराजगी जताई जा रही है । इस अवसर पर अजय गुप्ता, शम्भु शरण गुप्ता, श्रीराम मद्धेशिया, नवीन गुप्ता, अवधेश शाह, रमाकांत मद्धेशिया, विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रयाग मद्धेशिया, पप्पू मद्धेशिया, रामजनम मद्धेशिया, जनपद कुशीनगर के बिभिन्न क्षेत्र के बैश्य समाज के जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!