पाँच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल कानपुर में जोरदार प्रदर्शन
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़!
कानपुर मंगलवार 27 जनवरी 2025 को साप्ताहिक पाँच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रशासनिक कार्यालय, कानपुर के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल को पेंशनर्स एसोसिएशन का भी समर्थन एवं सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्री जय प्रकाश मिश्रा, उपमहामंत्री, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन, कानपुर ने कहा कि IBA और UFBU के बीच हुए MoU (07.12.2023) एवं जॉइंट नोट (08.03.2024) के बावजूद पाँच दिवसीय बैंकिंग लागू न किया जाना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। सचिन अग्रवाल, सचिव, NCBE ने कहा कि पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह कर्मचारियों की गरिमा, स्वास्थ्य और कार्य-जीवन संतुलन से जुड़ा विषय है। बिजेंद्र पाण्डेय, संयुक्त सचिव, NCBE ने कहा कि इससे ग्राहक सेवा और बैंकिंग दक्षता में सुधार होगा। वक्ताओं ने सरकार एवं बैंक प्रबंधन से पाँच दिवसीय बैंकिंग शीघ्र लागू करने की माँग की, अन्यथा आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। इस प्रदर्शन में अरविंद शुक्ला, अनीश मोहम्मद, अभिषेक अवस्थी, वैभव निगम, अरविंद अग्निहोत्री, महेंद्र सिंह, श्रीश पुष्कर मिश्रा, चंद्रेश सोनकर, अतुल बाजपेई, रेखा सिंह, नितिन कुमार, धर्मेंद्र सिंह, आशीष शर्मा, अनमोल गुप्ता, कमल कुमार एवं अजब सिंह आदि उपस्थित रहें।