
पीलीभीत। बिलसंडा दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत पर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की दिल्ली जीत पर कहां की दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से कार्यकर्ताओं को मजबूती मिली है। नरेंद्र मोदी की सरकार से दिल्ली में विकास की गंगा बहेगी। दिल्ली को एक अलग पहचान मिलेगी। भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर मिठाई बांटकर खुशी साझा की। इस दौरान भाजपा नेता सुमित गुप्ता पेट्रोल व्यवसाई विक्रम जायसवाल, विकास जायसवाल हनुमान दल के वैभव सक्सैना, अचल गुप्ता आदि ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।














