महराजगंज पुलिस दिनांक ने 03.05.2026 को शादी के नाम पर ठगी करने वाले “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का किया पर्दाफाश, 04 अभियुक्ता गिरफ्तार
अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, गोरखपुर श्री मुथा अशोक जैन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर एस. चनप्पा व पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के द्वारा ठगी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये निर्देशन के क्रम में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व उ0नि0 मिथलेश कुमार मय हमराहीयान द्वारा मु0अ0सं0 100/2026 धारा 318(3), 319(2), 115(2), 352, 351(3), 317(2), 61(2)b बीएनएस से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तागण 1.लालती पत्नी स्व0 श्रवण चौहान उम्र करीब 50 वर्ष निवासिनी गौरी बढ़ैपूरवा थाना कोठीभार जनपद महराजगंज, 2.सुमित्रा पत्नी उमेश चौहान उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पिपरामाफी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, 3.काजल पत्नी राजन गुप्ता उम्र करीब 36 वर्ष निवासिनी चकबन्दी दक्षिणी टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर, 4.अंजलिका पत्नी करन साहनी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी भेड़ियहवा टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को चिउटहा से सिन्दुरिया रोड पर चिउटहा बाजार के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित सम्पूर्ण ठगी किये गये सामान/ ठगी किये गये नगद रूपये में से 39500 नगद व एक जोड़ा पायल सफेद धातु व एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु के साथ समय करीब 03.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 02.05.2026 को समय लगभग 22:51 बजे वादी रंजीत चौहान पुत्र संतोष निवासी जनपद एटा, अपने परिजनों (पिता, भाई, मामा, जीजा) एवं वाहन चालक के साथ थाना सिन्दुरिया उपस्थित होकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया। वादी द्वारा बताया गया कि दिनांक 02.05.2026 को समय लगभग 08:00 बजे अभियुक्तगण 04 महिलाएं व एक व्यक्ति जितेन्द्र द्वारा सुनियोजित तरीके से शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी की गई। अभियुक्ताओं ने अंजलिका को “पूजा” नाम से अविवाहित बताकर वादी से विवाह तय कराया, जबकि वह पहले से विवाहित एवं एक बच्चे की माँ है। वादी को थाना क्षेत्र सिन्दुरिया स्थित मंदिर के पास बुलाकर शादी की रस्में कराई जाने लगीं। इस दौरान- ₹10,000 खाने-पीने के नाम पर,₹90,000 शादी कराने के नाम पर,₹26,000 मूल्य का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चाँदी की पायल धोखे से प्राप्त कर लिए गए। घटना के दौरान अभियुक्तगण द्वारा अचानक गाली-गलौज करते हुए वादी एवं उसके साथ आए लोगों के साथ मारपीट की गई, जिससे वादी, उसके जीजा व मामा को चोटें आईं। इसी बीच मुख्य अभियुक्त जितेन्द्र अंजलिका को लेकर मौके से फरार हो गया तथा अन्य महिलाएं भी जान-माल की धमकी देते हुए भाग गईं। उक्त प्रकरण के आधार पर थाना सिन्दुरिया पर मु0अ0सं0 100/2026 धारा 318(3), 319(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मिथलेश कुमार द्वारा प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान दिनांक 03.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा चिउटहा बाजार (सिन्दुरिया रोड) के पास से 04 अभियुक्ताओं लालती, सुमित्रा, काजल व अंजलिका को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से ₹39,500 नगद, एक जोड़ी पायल व एक मंगलसूत्र बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 61(2)(b) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। फरार अभियुक्त जितेन्द्र की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्तागण-
1.लालती पत्नी स्व0 श्रवण चौहान उम्र करीब 50 वर्ष निवासिनी गौरी बढ़ैपूरवा थाना कोठीभार जनपद महराजगंज (शैक्षिक योग्यता- पढ़ी नही है।)
2.सुमित्रा पत्नी उमेश चौहान उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पिपरामाफी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
(शैक्षिक योग्यता- पढ़ी नही है।)
3.काजल पत्नी राजन गुप्ता उम्र करीब 36 वर्ष निवासिनी चकबन्दी दक्षिणी टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
(शैक्षिक योग्यता- पढ़ी नही है।)
4.अंजलिका पत्नी करन साहनी उम्र करीब 21 वर्ष निवासी भेड़ियहवा टोला थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर
(शैक्षिक योग्यता- कक्षा 07 तक)
अभियुक्तागण का एक दूसरे से सम्बन्ध-
लालती की बहन की लड़की काजल है तथा लालती सुमित्रा की ननद है व सुमित्रा अंजलिका की माँ है। अंजलिका की शादी 04 वर्ष पूर्व हुई थी। जिसका 02 साल का लड़का लव साहनी है।
गिरफ्तारी का स्थान- चिउटहा से सिन्दुरिया रोड पर चिउटहा बाजार के पास से, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज
गिरफ्तारी का दिनांक- 03.05.2026
बरामदगी का विवरण-
1. अभियुक्ता लालती के पास से बरामद- 9,500 रु0 नगद (500 – 500 के 19 नोट)
2. अभियुक्ता सुमित्रा के पास से बरामद- 8500 रु0 नगद (500 – 500 के 17 नोट)
3. अभियुक्ता काजल के पास से बरामद- 9000 रु0 नगद (500 के 18 नोट)
4. अभियुक्ता अंजलिका के पास से बरामद- एक जोड़ा पायल सफेद धातु व एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु व 12500 रु0 नगद (500 के 25 नोट)
*अपराध में भूमिका/ संलिप्तता-*
लालती की भूमिका- लालती वांछित मुख्य अभियुक्त जितेन्द्र से मिलकर नवविवाहिता की व्यवस्था का आश्वासन देना तथा पूरे घटनाक्रम के षढ़यंत्र में शामिल होना।
काजल की भूमिका- काजल, अंजलिका तथा उसकी माँ सुमित्रा से मिलकर अंजलिका को जो विवाहित तथा एक बच्चे की माँ होते हुए भी पुनः शादी के लिये मनवाना तथा शादी के लिये तैयार करना।
सुमित्रा की भूमिका- अंजलिका की सगी माँ होते हुए भी गूंगी व बहरी होने का नाटक कर के पूरे षढयंत्र में शामिल रही तथा भावनात्मक दृष्टिकोण देने का काम किया।
अंजलिका की भूमिका- अंजलिका जो विवाहित तथा एक बच्चे की माँ होते हुए भी पुनः स्वयं को अविवाहित बताकर शादी का ढ़ोंग रचकर पूरे घटनाक्रम में शामिल होना।