A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

रत्नेश कुमार के पहल पर लोयाबाद 9 नंबर बीजीएस हाई स्कूल के पीछे सड़क निर्माण कार्य शुरू, लोगों में खुशी की लहर

धनबाद : 7 मई को अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद महापौर संजीव सिंह से मुलाकात कर लोयाबाद क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा था। इस मांग पत्र में सबसे प्रमुख मांग लोयाबाद 9 नंबर बीजीएस हाई स्कूल के पीछे सड़क निर्माण कार्य कराने की थी।

महापौर संजीव सिंह ने रत्नेश कुमार द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। इसी क्रम में लोयाबाद वार्ड संख्या 08 स्थित बीजीएस हाई स्कूल के पीछे सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।

इसके अलावा रत्नेश कुमार ने वार्ड 08 में खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं नई स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग की थी। महापौर ने इस दिशा में भी जल्द कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही लोयाबाद क्षेत्र में एक नए सामुदायिक विवाह भवन निर्माण को लेकर भी पत्र सौंपा गया था, जिस पर भी शीघ्र पहल करने की बात कही गई है।

लोयाबाद वासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर धनबाद महापौर संजीव सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।

Back to top button
error: Content is protected !!