
बढ़नी नगर निवासी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता स्वामी दयाल जसवाल का निधन हो गया है। वह राम जन्मभूमि आंदोलन के सक्रिय सदस्य भी थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्वामी दयाल जसवाल का जीवन राष्ट्र, संगठन और समाज के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में संगठन को
मजबूत करने और विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन को भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, सिद्धार्थ शंकर पाठक, सिद्धार्थ चौधरी, साधना चौधरी और बब्लू पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की।





