हरियाणा

होडल के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ने रचा इतिहास, 10वीं में 98% रिजल्ट

उत्कृष्ट परिणाम के साथ विद्यालय ने जिले के सभी सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों में पहला स्थान प्राप्त किया है।

वन्दे भारत न्यूज़ /प्रवीण कुमार होडल, पलवल, दिनांक 18.4.2026

होडल का मॉडल स्कूल बना नंबर-1, 10वीं में 98%रजल्ट से मचाया धमाल” होडल के मॉडल संस्कृति स्कूल ने रचा इतिहास, 10वीं में 98% रिजल्ट होडल (पलवल): पुनहाना मोड़ स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने कक्षा 10वीं के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98% सफलता दर हासिल की है। इस उत्कृष्ट परिणाम के साथ विद्यालय ने जिले के सभी सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार बघेल ने बताया कि यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और यहां से कई मेधावी विद्यार्थी आगे बढ़ रहे हैं। टॉपर्स की सूची में सचिन अव्वलकक्षा 10वीं में सचिन ने 92% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं कुमारी रेशमा (88%) दूसरे और दीपू (87%) तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा उमेश (85%) और अंजना (84%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा और शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। छात्रों को मिलती हैं बेहतर सुविधाएं प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को निःशुल्क पुस्तकें, मिड डे मील और उपस्थिति पर पुरस्कार दिए जाते हैं। खेलों में योगासन व एथलेटिक्स का प्रशिक्षण, एनसीसी और भारत स्काउट एंड गाइड की सक्रिय इकाइयां भी विद्यार्थियों को मिलती हैं। विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकाय उपलब्ध हैं, साथ ही आधुनिक प्रयोगशालाएं और “बुनियाद कक्षाएं” भी संचालित की जा रही हैं।अभिभावकों से अपील प्रधानाचार्य ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश इस विद्यालय में कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करे l            📍 रिपोर्टर: प्रवीणकुमार, वन्दे भारत न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!