
विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलिनडूबा गांव के पास रांची-रींवा मार्ग पर रात्रि में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी में मुताबिक एक बाइक पर सवार तीन युवक विंढमगंज की ओर जा रहे थे।बाइक सवार ज्यो ही कोलिन डूबा गांव के पास पहुँचे ही थे
कि अचानक वे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे शशिकांत पुत्र जगदीश प्रसाद यादव उम्र लगभग 27 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई शेष दो नीरज यादव पुत्र संजय यादव तथा विशाल यादव पुत्र सुरेश यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी विंढमगंज शेषनाथ पाल ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस दुद्धी भेजवाया तथा घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा तथा दुर्घटना के कारण बाधित आवागमन को सुचारू रूप से चालू कराया।





