A2Z सभी खबर सभी जिले की

अपर समहर्ता विधि व्यवस्था मो शफीक की अध्यक्षता मे सभी घरेलु गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी मार्केटिंग ऑफिसर के साथ समहरणालय सभागार मे बैठक की गईं l

गया, 11 मार्च 2026, जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था मोहम्मद सफीक की अध्यक्षता में गया जिले के सभी घरेलू गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी मार्केटिंग ऑफिसर के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की गई।

विभिन्न गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों से प्राप्त सूचना के अनुसार गया जिले में घरेलू LPG गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।

वर्तमान समय में घरेलू LPG सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।

लेकिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण पूरे देश में 07.03.2026 से 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर पर ₹60 की वृद्धि की गई है और गैस रिफिलिंग की बुकिंग की न्यूनतम अवधि 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है तथा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) के अंतर्गत एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को भी शामिल किया गया है।

 

एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग मोबाइल से/ऑनलाइन या गैस एजेंसी पर जाकर कराई जा सकती है और प्राप्त ओटीपी के द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर का उठाव किया जा सकता है। यह बहुत ही सरल और आसान प्रक्रिया है।

 

LPG गैस सिलेंडरों की कमी की अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में एलपीजी गैस सिलेंडर की मांग में असामान्य तेजी देखी जा रही है, जिस कारण कुछ वितरकों के पास अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म हो जा रहा है जिसकी पूर्ति कुछ समय बाद ही हो जा रही है।

 

वर्तमान स्टॉक और बॉटलिंग प्लांट से मिल रही आपूर्ति के आधार पर जिले में लगभग पर्याप्त LPG स्टॉक उपलब्ध है।तत्काल आपूर्ति संकट की संभावना नहीं है।

जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने एवं कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मी निरंतर उठाव वितरण की निगरानी कर रहे हैं और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।

 

जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

जिले में LPG सिलेंडरों के उपलब्धता की स्थिति सामान्य है, घबराकर अधिक सिलेंडर लेने की आवश्यकता नहीं है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!