A2Z सभी खबर सभी जिले की

अमझेरा के फिल्टर प्लांट से होने वाले पेयजल वितरण में कई अनियमितता सामने आई जनप्रतिनिधियों किया मौका मुआयना कर आक्रोश व्यक्त किया

 

 

 

धार जिले से गोपाल मारु की रिपोर्ट

सरदारपुर।अमझेरा- यहाॅ के बख्तावर जलाशय पर स्थित फिल्टर प्लांट में पेयजलप वितरण के में कई अनियमितता सामने आई है। भाजपा के जनप्रतिधि शुभम दीक्षित,विजय दीक्षित व अन्य के द्वारा शनिवार को फिल्टर प्लांट का मौका मुआयना किया गया तो वहाॅ व्याप्त अनियमितताओं एवं प्लांट की दुर्दशा को देखकर दंग रह गये एवं संबंधित अधिकारीयो से बात कर आक्रोश व्यक्त किया एवं शिघ्र ही व्यवस्थाओं को सुधारने की बात कही । शुभम दीक्षित ने बताया कि पुरे ग्राम में फिल्टर प्लांट से पेयजल वितरीत किया जा रहा है लेकिन जिस तरह से प्लांट पर अव्यवस्थाएॅ फैली है उससे ग्रामिणों को शुद्ध पेयजल नही मिल पा रहा है एवं ग्रामिण बिमार हो रहे है हाल ही में इन्दौर में जो घटना घटी है उससे सभी को सबक लेना चाहिये। फिल्टर प्लांट पर पानी को साफ करने वाली मशीनें बंद पड़ी है उनके उपकरणों पर जंग लग रही है एवं प्लांट पर भारी मात्रा में काई जमी हुई है इसके साथ ही यहाॅ पानी को टेस्ट करने वाली लेब भी धुल खा रही है महीनो से पीएचई विभाग के अधिकारीयों ने यहाॅ आकर झांका तक नहीं है तथा केवल फिटकरी व ब्लिचींग पावडर डालकर पानी को साफ किया जा रहा है। शासन की करोड़ो की योजना के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा यदि शिध्र ही ग्रामिणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिला तो जनआंदोलन किया जावेगा

Back to top button
error: Content is protected !!