A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

अवैध रूप से बिजली लाइन जोड़ते पकड़ा गया, दर्ज की गई एफआईआर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*शहर संभाग सागर में विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली एवं लाइन विच्छेदन अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उपभोक्ता कामिनी जैन का विद्युत कनेक्शन पूर्व में बकाया राशि न जमा करने के कारण विच्छेदित किया गया था। विभाग के अनुसार, उपभोक्ता द्वारा आज दिनांक तक बकाया राशि जमा नहीं कराई गई थी विभागीय टीम द्वारा काटे गए कनेक्शनों की पुनः जांच के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया। जांच के दौरान पाया गया कि एक बाहरी व्यक्ति अवैध रूप से विद्युत लाइन जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा हुआ था। यह कृत्य अत्यंत गंभीर श्रेणी का अपराध माना गया है। विभाग ने बताया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा न केवल बिना अनुमति सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ एवं विद्युत चोरी का प्रयास किया गया, बल्कि विभागीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। साथ ही, इस प्रकार खंभे पर चढ़कर कार्य करना स्वयं की एवं अन्य लोगों की जान को गंभीर खतरे में डालने जैसा है। तत्काल कार्रवाई करते हुए विभागीय टीम ने उक्त व्यक्ति को खंभे से नीचे उतारकर पकड़ लिया और उसे गोपालगंज थाने ले जाया गया, जहां उसके विरुद्ध विधिसम्मत FIR दर्ज कराई गई।विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि काटे गए कनेक्शनों की लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल करने या चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बकाया राशि जमा कर वैध तरीके से ही विद्युत सेवा का उपयोग करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!