
आजमगढ़ शहर के ब्रह्म स्थान मोहल्ले में सलमानी डॉक्टर का निजी अस्पताल है उसमें तहबरपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी सूरज मोर्य पुत्र कमलेश मौर्य स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है सपा विधायक नफीस अहमद दोपहर 3:30 किसी को देखने आए उनके साथ उनके करीबी गुफरान पुत्र इलियास अहमद निवासी मनचोभा थाना शहर कोतवाली भी साथ आया था गुफरान आई सी ओ वार्ड में चला गया और मरीजों से बातचीत करने लगा आरोप है कि जब उसे बाहर निकलने को कहा गया तो वह सूरज मौर्य के ऊपर पिस्तौल तान दी और गला दबाकर मारपीट करने लगा अस्पताल के स्टाफ द्वारा पुलिस की सूचना दी गई लेकिन आरोपी भाग निकला हॉस्पिटल में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा पीड़ित सूरज मौर्य के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी शुक्रवार को सुबह सब इंस्पेक्टर रामकिशोर वर्मा उकरउरा के पास से गिरफ्तार कर लिया आरोपी के पास से पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद किए





