A2Z सभी खबर सभी जिले की

आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से )द्वारा गया जिला अंतर्गतबोधगया प्रखंड मे व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया l

प्रेस विज्ञप्ति
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) – गया जिला
दिनांक: 23/03/2026
स्थान: सक्सेना मोड़, बोधगया (गया)
आज हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) द्वारा गया जिला अंतर्गत बोधगया प्रखंड में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अभियान में विधानसभा प्रभारी विजय कुमार, जिला संगठन सचिव रामस्नेही माँझी, जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद माँझी, प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश यादव सहित पंचायत अध्यक्ष एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सदस्यता अभियान प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि पार्टी के संस्थापक एवं भारत सरकार के माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी ने हमेशा सड़क से सदन तक गरीबों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को जो मान-सम्मान मिलता है, वह एक मिसाल है। गया जिला में उनके द्वारा किए गए विकास कार्य न केवल जिले बल्कि पूरे देश के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने लक्ष्य रखा कि इस बार बोधगया विधानसभा क्षेत्र से लगभग एक लाख सदस्य बनाए जाएंगे।
जिला संगठन सचिव रामस्नेही माँझी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन माँझी के नेतृत्व में पूरे बिहार में पार्टी को जो अभूतपूर्व सफलता (लगभग 99% स्ट्राइक रेट) मिली है, वह उनकी नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि युवाओं में पार्टी के प्रति जबरदस्त उत्साह है और इस बार पूरे बिहार में 50 से 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद माँझी ने बताया कि गया जिले के सभी 24 प्रखंडों में जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी गरीबों की आवाज है और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान करती है।
उपस्थित सदस्यगण:
मिथलेश यादव (प्रखंड अध्यक्ष, बोधगया),
उदय कुमार, विनय रजक, छोटू पासवान, रवि कुमार, जीपु कुमार, जगदीश माँझी, उपेंद्र चौधरी, प्रिंस माँझी, लालू यादव, रामाशीष चौधरी, लखेन्द्र माँझी, जय राम मांझी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!