A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ा

आमजन को राहत देने की पहल

बदहाल सड़कों और अधूरे कार्यों के समाधान के लिए SDM से मिले जीनगर और छीपा। ​

​शाहपुरा (भीलवाड़ा)। शाहपुरा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और निर्माण कार्यों में सुधार लाने के उद्देश्य से आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ संवाद किया। भाजपा जिला महामंत्री अविनाश जीनगर और जिला मीडिया सह-संयोजक मोनू सुरेश छीपा ने उपखण्ड अधिकारी एवं नगरपालिका प्रशासक सुनील कुमार मीणा तथा PWD के अधिशाषी अभियंता को एक पत्र सौंपकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
​सदर बाजार में पेचवर्क सुधारने पर जोर
पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि त्रिमूर्ति चौराहे से बालाजी की छतरी तक पाइपलाइन डालने के बाद जो पेचवर्क किया गया है, उसे और अधिक बेहतर बनाने की आवश्यकता है। शहर का मुख्य व्यापारिक केंद्र होने के कारण यहाँ राहगीरों और दुकानदारों को असुविधा हो रही है। नेताओं ने अनुरोध किया कि पेचवर्क को समतल किया जाए ताकि यातायात निर्बाध रूप से चल सके।
​भाणा गणेश जी रोड पर सुरक्षा की दृष्टि से मिट्टी भराव की मांग
भाजपा नेताओं ने भाणा गणेश जी रोड पर चल रहे निर्माण कार्य की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सुझाव दिया कि सड़क के दोनों किनारों पर जल्द से जल्द मिट्टी का भराव किया जाए, जिससे वाहन चालकों को सड़क से उतरते समय किसी प्रकार की कठिनाई न हो और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
​प्रशासन ने दिया सकारात्मक आश्वासन
अविनाश जीनगर और मोनू सुरेश छीपा ने प्रशासन से निवेदन किया कि इन छोटे लेकिन महत्वपूर्ण सुधारों से शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। प्रशासन की ओर से भी इन सुझावों पर गौर कर जल्द उचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!