
सीधी। यहां किसी संत महात्मा रजनीश की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि यहां बात हो रही है रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी की जिसने न सिर्फ आदिवासी हितों को लूटा बल्कि आम जनता के पैसों पर मनमानी ढंग से डाका डाला और विगत कई वर्षों से एक को छह बनाकर अपनी तिजोरी भरी।
आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र कुसमी के ग्राम पंचायत कोडार मैं पदस्थ रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी ने लूट के मंसूबे से कई फर्जी दस्तावेज तैयार किए उन्ही में से एक है महेंद्र किशोर चतुर्वेदी और उनके परिवार का जॉब कार्ड बनाना जिसमें फर्जी तरीके से एक नाम का छह बार प्रयोग किया गया और लाखों रुपए हजम हो गए। महेंद्र किशोर चतुर्वेदी पिता जागेश्वर प्रसाद चतुर्वेदी निवासी ग्राम नौढिया देवार्थ के जॉब कार्ड –
पहल जॉब कार्ड

महेंद्र किशोर चतुर्वेदी का पहला जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-032-002 /693, 17 अप्रैल 2021 को बनाया गया जिसमें महेंद्र किशोर उम्र 42 वर्ष, नीलम उम्र 30 वर्ष, नीला उम्र 20 वर्षऔर मुन्ना उम्र 25 वर्ष का नाम शामिल किया गया और सभी का बैंक खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया में होना बताया । फर्जीवाडे को अंजाम देने के बाद इसे 11 जुलाई 2023 को डिलीट कर दिया गया । यहां चार नाम दिखाई दे रहे हैं और चारों को काम पर लगाया गया है लेकिन वास्तव में ये दो ही लोगों के नाम है। इसकी पुष्टि स्वयं महेंद्र किशोर चतुर्वेदी ने की है।
दूसरा जॉब कार्ड

दूसरा जॉब कार्ड नीला देवी पति महेंद्र के नाम पर जॉब कार्ड क्रमांक एमपी-15-007-032-002/ 693 -ए पहले जॉब कार्ड के दो दिन बाद ही यानी 19 अप्रैल 2021 को बनाया जिसमें महेंद्र की उम्र घटकर 35 वर्ष नीला देवी की 30 वर्ष नीलम की 25 वर्ष और मुन्ना की 28 वर्ष हो गई। इसमें भी सभी का बैंक खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया में होना लेख किया गया है।
तीसरा जॉब कार्ड

तीसरा जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-032-002/692 -बी 22 जनवरी 2022 को महेंद्र पिता जागेश्वर के नाम पर बनाया गया जिसमें महेंद्र की उम्र 40 वर्ष नीलम की 38 वर्ष और मुन्ना की उम्र 22 वर्ष लेख किया गया इसमें सभी का बैंक खाता स्टेट बैंक आफ इंडिया में होना बताया गया और इसे 12 सितंबर 2023 को डिलीट किया गया। इस जॉब कार्ड की एक और खासियत रही कि इसमें महेंद्र को अनुसूचित जाति वर्ग का बताया गया है।
चौथा जॉब कार्ड

चौथा जॉब कार्ड एमपी- 15-007-032-002/23- सी 7 मार्च 2023 को बनाया गया जिसमें महेंद्र उम्र 28 वर्ष और निला उम्र 25 वर्ष के साथ-साथ अरुणेंद्र सिंह कैसे गली दान बहादुर और प्रेमवती जैसे नाम भी शामिल किए गए हालांकि काम सिर्फ महेंद्र और निला के नाम पर ही दर्ज किया गया है। इसमें दोनो का खाता फिनो पेमेंट्स बैंक में होना लेख किया गया है। इस जॉब कार्ड को 14 नवंबर 2023 को डिलीट कर दिया गया है । जॉब कार्ड की एक विशेषता यह रही कि इसमें महेंद्र के पिता का नाम भी महेंद्र ही बताया गया है जो न सिर्फ हास्यास्पद बल्कि शर्मनाक भी है। ग्राम पंचायत कोडार में इस तरह के एक सैकड़ा से अधिक जॉब कार्ड रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी द्वारा बनाए गए हैं जिसमें पिता या पति के नाम की जगह भी जॉब कार्ड धारी व्यक्ति का ही नाम लिखा हुआ है जो कि एक अलग ही फर्जीवाड़े की ओर इशारा करता है।
पांचवा जॉब कार्ड

पांचवा जॉब कार्ड एमपी- 15-007-032 -002/ 692-सी 18 नवंबर 2022 को बनाया गया जिसमें महेंद्र की उम्र 28 वर्ष और नीलू की उम्र 35 वर्ष बताई गई है इसमें दोनों का बैंक खाता फिनो पेमेंट्स बैंक में होना लेख किया गया है। इस जॉब कार्ड को 29 दिसंबर 2023 को डिलीट कर दिया गया।
महेंद्र किशोर की परिवार आईडी
अब इन पांच जॉब कार्डो में दर्ज नामो के संदर्भ में स्पष्ट कर दें कि महेंद्र किशोर चतुर्वेदी की परिवार आईडी के मुताबिक महेंद्र किशोर चतुर्वेदी उम्र 46 वर्ष, पत्नी नीला उम्र 31 वर्ष, दुर्गा उम्र 13 वर्ष पुत्री , आरती उम्र 10 वर्ष पुत्री, कान्हा उम्र 6 वर्ष पुत्र और कार्तिक उम्र दो वर्ष पुत्र यानी कि कुल 6 लोग हैं जिसमें दो ही लोग वयस्क हैं। इस संबंध में जब हमने महेंद्र किशोर चतुर्वेदी के मोबाइल पर संपर्क किया तो उन्होंने इसके अतिरिक्त उनके परिवार में किसी भी सदस्य के होने की बात से इनकार किया वहीं नीलू और नीलम के संदर्भ में उन्होंने बताया कि यह उनकी पत्नी के ही नाम है जो कि रिकॉर्ड में गलत हो गए थे जबकि वास्तविक नाम नीला है जिसे बाद में सुधारा गया है वही मुन्ना के संदर्भ में बताते हैं कि यह उनका ही घरेलू नाम है। इस बात को तो वे स्वीकार करते हैं कि वह और उनकी पत्नी मजदूरी का काम करते हैं लेकिन अप्रैल ,मई और जून 2025 में उन्होंने कहां काम किया है यह पूछे जाने पर वह ग्राम पंचायत कोडार के ग्राम नौढिया देवार्थ में काम करना बताते हैं जबकि रोजगार सहायक द्वारा इस दौरान उन्हें और उनकी पत्नी को ग्राम पंचायत रुंदा में कार्य करना दिखाकर लाखों का वारा न्यारा किया गया है जिसकी जांच के नाम पर फिलहाल महीने भर से लीपा- पोती का दौर जारी है। हालांकि इस लीपा- पोती का ठेका रोजगार सहायक ने कितने में दिया है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।
अब आइये महेंद्र किशोर चतुर्वेदी के पांचो जॉब कार्डों में रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी द्वारा की गई लीपा पोती और लाखों के बारे में नारे पर गौर करते हैं –
1- पहले जॉब कार्ड मैं महेंद्र किशोर नीलम और नीला 9 अप्रैल 2022 से 15 अप्रैल 2022 तक सीटीआर तालाब जीणोद्धार कार्य अगरियान टोला नौढिया देवार्थ में काम कर रहे हैं । इसी दौरान तीसरी जॉब कार्ड में महेंद्र मुन्ना और नीलम भी इसी काम में लगे हुए हैं इतना ही नहीं दूसरे नंबर के जॉब कार्ड में 9 अप्रैल 2023 से 15 अप्रैल 2023 के दरमियान ही नीलम , नीला और महेंद्र तालाब जिर्णोद्धार अगरियान टोला नौढिया देवार्थ में काम कर रहे हैं और इसी दरमियान पांचवें जब कार्ड में महेंद्र और नीलू सिटी आर तालाब जिर्णोद्धार कार्य प्राथमिक शाला के पास नौढिया देवार्थ में काम कर रहे हैं। यानी की कुल चार जॉब कार्ड में एक साथ महेंद्र किशोर को पांच महेंद्र बनाकर और नीला को पांच नीला बनाकर एक साथ काम कराया जा रहा है।
2- पहले जॉब कार्ड में 16 अप्रैल 2022 से 22 अप्रैल 2022 तक महेंद्र किशोर, नीलम और नीला सीटीआर तालाब जीणोद्धार कार्य अगरियानटोला नौढिया देवार्थ में काम कर रहे हैं। इस दौरान दूसरे जॉब कार्ड में इसी दरमियान नीलम, नीला और महेंद्र इसी काम में लगे हुए हैं वहीं तीसरे जॉब कार्ड में भी महेंद्र, नीलम और मुन्ना को इसी काम में लगा हुआ होना बताया गया है।
3- 23 अप्रैल 2022 29 अप्रैल 2022 तक और 1 मई 2022 से 14 मई 2022 तक महेंद्र, नीलम और नीला पहले दूसरे और तीसरे जॉब कार्ड में सीटीआर तालाब जीणोद्धार कार्य प्राथमिक शाला के पास नौढिया देवार्थ में काम कर रहे हैं। यानी कि एक महेंद्र और एक नीला है तो दो लेकिन उन्हें नौ लोग बताकर कागज पर काम कर रहे हैं।
4- 20 मई 2022 से 26 मई 2022 तक महेंद्र, नीलम और नीला सुदूर सड़क निर्माण प्राथमिक शाला दक्षिण कोडार में नौढिया देवार्थ बस्ती की ओर मैं काम कर रहे हैं और इसी दरमियान दूसरे जॉब कार्ड में भी नीला देवी तथा तीसरे जॉब कार्ड में महेंद्र को इसी काम में लगाया गया है।
5- पहले जॉब कार्ड में 25 अगस्त 2021 से 31 अगस्त 2021 तक महेंद्र किशोर, मुन्ना , नीला और नीलम गौशाला हेतु चारागाह के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं और इसी दरमियान दूसरे जॉब कार्ड में भी नीलम ,नीला देवी और महेंद्र इसी काम में लगे हुए हैं।
6- 20 सितंबर 2021 से 26 सितंबर 2021 तक पहले और दूसरे जॉब कार्ड में महेंद्र और नीलम पतिराज सिंह पिता राम चरण निवासी कोडार के खेत में तालाब बनाने का काम कर रहे हैं , इसी कार्य में 8 अक्टूबर 2021 से 14 अक्टूबर 2021 तक दोनों ही जॉब कार्ड में दोनों ही लोग एक साथ काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं 7 नवंबर 2021 से 13 नवंबर 2021 तक और 14 दिसंबर 2021 से 20 दिसंबर 2021 तक महेंद्र, मुन्ना नीलम और नीला दोनों ही जॉब कार्ड में एक साथ पतिराज सिंह के खेत में खेत तालाब बनाने का काम कर रहे हैं।
7- 9 अप्रैल 2023 से 15 अप्रैल 2023 तक दूसरे नंबर के जॉब कार्ड में नीला देवी सीटीआर तालाब जीणोद्धार प्राथमिक शाला के पास नौढिया देवार्थ में काम कर रही हैं। पांचवें जॉब कार्ड में भी नीलू और महेंद्र इसी दौरान इसी कार्य में लगे हुए हैं।
8- 21 अगस्त 2023 से 27 अगस्त 2023 तक नीला देवी दूसरे नंबर के जॉब कार्ड में सुदूर सड़क निर्माण फुलबसुआ बसोर के घर से बड़वाही बगैचा तक के निर्माण कार्य में काम कर रही है, और इसी दौरान चौथे नंबर के जॉब कार्ड में महेंद्र और निला से भी यही काम कराया जा रहा है तथा पांचवें नंबर के जॉब कार्ड में महेंद्र और नीलू यही काम कर रहे हैं।
9- 6 अक्टूबर 2023 से 12 अक्टूबर 2023 तक नीला देवी दूसरे नंबर के जॉब कार्ड में सुखदेव सिंह के घर के पास खारिया नाला में स्टॉप डैम के निर्माण में काम कर रही है और इसी दौरान चौथे जॉब कार्ड में महेंद्र और निला कर्टेन बाल निर्माण देविहा तालाब के पास मैं काम कर रहे हैं और साथ ही 5:00 आप कार्ड में महेंद्र और नीलू इसी दौरान बड़वाही मार्ग में कन्हैयालाल के घर के पास पुलिया निर्माण में भी काम कर रहे हैं। यानी कि केवल दो लोग एक ही समय में तीन अलग-अलग कामों में लगे हुए हैं।
10- दूसरे जॉब कार्ड में नीला देवी 16 अक्टूबर 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक स्टाप डैम निर्माण खारिया नाला में सुखदेव सिंह के घर के पास काम कर रही हैं वही चौथे जॉब कार्ड में उसी दरमियान महेंद्र और निला इसी कार्य में लगे हुए हैं साथ ही साथ पांचवें जॉब कार्ड में 16 अक्टूबर 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक ही नीलू को इसी कार्य में लगाया गया है।
11- चौथे जॉब कार्ड में महेंद्र और निला 19 दिसंबर 2022 से 25 दिसंबर 2022 तक, 31 दिसंबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक और 20 जनवरी 2023 से 26 जनवरी 2023 तक सीटीआर तालाब जीणोद्धार प्राथमिक शाला के पास नौढिया देवार्थ में काम कर रहे हैं वहीं इसी दौरान पांचवें जॉब कार्ड में महेंद्र और नीलू कोई सी काम में लगाया गया है।
इससे साफ स्पष्ट होता है कि रोजगार सहायक रजनीश द्विवेदी ने एक ही परिवार के पांच जॉब कार्ड बनाए और महेंद्र किशोर चतुर्वेदी एवं नीला देवी केवल दो नाम का एक साथ कई बार प्रयोग किया यहां तक की इन नामो को तोड़ मरोड़ कर पेश किए और फर्जी वाडे को अंजाम देते हुए लाखों रुपए जन धन का दुरुपयोग वन निजी स्वामित्व के लिए उपयोग किया। इतना ही नहीं जिन कामों में फर्जी मजदूरों को लगाया गया है उन कामों के पूर्ण होने में भी सवालिया निशान लग गया है।










