A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

एसआईआर, फार्म जमा नहीं करने वाले मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस मिलेगा

फार्म भरकर जमा करने का आज अंतिम दिन

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
गुरुवार 11 दिसंबर 2025,
============छत्तीसगढ => देशभर के बारह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाए जा रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत मतदाता फार्म जमा करने का आज गुरूवार 11 दिसंबर 2025 अंतिम दिन है। बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को फार्म दे रहे हैं जानकारी के अनुसार अभी तक हजारों आवेदन चुनाव आयोग तक नहीं पहुंच पाए हैं। चुनाव आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं ने एसआईआर26 फार्म जमा नहीं किए हैं उन्हें नोटिस जारी किया जायेगा। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार एसआईआर की यह प्रक्रिया मतदाता सूची में सुधार और अपडेट करने के लिए जरूरी है। इसमे 18 वर्ष से अधिक आयु के नये मतदाताओं का नाम भी जोड़ा जायेगा और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम को काटा भी जायेगा। गलत नाम और पते को भी ठीक किया जायेगा। एसआईआर 26 फार्म भरकर जमा करने का आज अंतिम दिन है। चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं ने फार्म समय पर जमा नहीं किया उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। बीएलओ एक एक मतदाता की एसआईआर की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मतादाताओं के घर पर तीन तीन बार पहुंच रहे हैं और इसके बाद भी मतदातागण एसआईआर फार्म जमा नहीं कर पा रहे हैं। चुनाव आयोग ने 30 नवंबर को एसआईआर की समय सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया था। आयोग ने कहा था कि अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जायेगा। मतदाता जोड़ने और हटाने का एनयूमरेशन कार्य 11 दिसंबर 2025 तक चलेगा यह सीमा पहले 4 दिसंबर तक थी। ड्राफ्ट मतदाता सूची पहले 09 दिसंबर तक थी, अब इसे बढ़ाकर 16 दिसंबर तक किया गया है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि एसआईआर के अंतर्गत राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने से पहले मृत, स्थानांतरित, और अनुपस्थित वोटरों की सूची दी जायेगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 16 दिसंबर 2025 को जारी की जायेगी। इससे पूर्व आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को प्रत्येक मतदान केंद्र के हिसाब से अनुपस्थित, स्थानांतरित, या मृत या डुप्लीकेट वोटरों की सूची तैयार करके बूथ एजेंटों को सौंपने का निर्देश दिया है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!