

- ऑटो पार्ट्स के गोदाम में भीषण आ लाखों का माल जलकर हुआ रा
आगरा। थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांधी चौक स्थित एक ऑटो पार्ट्स के गोदाम में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से उठे काले धुएं के घने गुबार से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम के अंदर अचानक धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गोदाम में बड़ी मात्रा में ऑटो पार्ट्स और ज्वलनशील सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते गोदाम में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों को आशंका थी कि आग आसपास की दुकानों तक न फैल जाए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। कई लोग गोदाम के पास जमा होकर आग पर काबू पाने में जुटे रहे, जिससे आग को फैलने से कुछ हद तक रोका जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं थाना शमशाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेती रही। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए।
प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। गोदाम मालिक और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके।








