A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

कांठ में भाजपाईयों ने फूंका ईडी गठबंधन का पुतला

नारेबाजी और प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

कांठ में पुतला फूंककर नारेबाजी करते हैं भाजपा कार्यकर्ता।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। भारतीय जनता पार्टी मंडल कांठ की कार्यकारिणी ने नगर में रामलीला मैदान के पास समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के ईडी गठबंधन का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था लागू करने एवं देश में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर जो नारी शक्ति बंधन अधिनियम लाया गया था, इसका विरोध ईडी गठबंधन द्वारा किया गया। जो देश की आधी आबादी नारी शक्ति का अपमान है। कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस वाले ईडी गठबंधन ने नारी शक्ति का विरोध जताकर अपनी विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। ईडी गठबंधन नहीं चाहता कि समाज में नारी को सम्मान मिले। भाजपाईयों ने कहा कि ईडी गठबंधन नहीं चाहता नारी की भूमिका राष्ट्र निर्माण में हो सके। ईडी गठबंधन नहीं चाहता महिलाएं सुरक्षित हों। इस अवसर पर पुतला फूंकते समय महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस अवसर पर नगर पंचायत कांठ की नामित सभासद प्रीति जाटव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मधु चौहान, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा निमेश कश्यप, पुष्पा बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष कांठ अंकुश चौहान, निवर्तमान जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सत्यवान सिंह राजपूत, रिजवान अल्वी, प्रमोद चौहान, देवेंद्र सिंह, डॉ. नेपाल सिंह, पूर्व मंडल महामंत्री जीतू वर्मा, युवा भाजपा नेता सचिन चौहान उर्फ बंटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।  

Back to top button
error: Content is protected !!