उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

किशोरी बालिकाओं के शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा पोषण सम्मान व मानवाधिकार के साथ सशक्तिकरण बालिकाओं व महिलाओं ने भागीदारी

अम्बेडकर नगर। किशोरी बालिकाओं के शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा पोषण सम्मान व मानवाधिकार के साथ सशक्तिकरण विषय पर स्टेकहोल्डर्स व किशोरी बालिकाओं का एक दिवसीय वार्षिक इन्टरफेस कार्यक्रम का आयोजन अकबरपुर विकासखंड परिसर में स्थित ड्वाकरा हाल में हुआ जहां पर 72 से अधिक किशोरी बालिकाओं व महिलाओं ने भागीदारी किया।

किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम अम्बेडकरनगर के निर्देशन में जन विकास केन्द्र भितरीडीह अम्बेडकरनगर द्वारा आयोजित इंटरफेस कार्यक्रम को संबोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि किशोरियों के सपनों को जिंदा करना और हौसलों को उड़ान देना हमारा मक़सद है।किशोरी बालिकाओं का सशक्तिकरण समाज की प्रगति के लिए अनिवार्य है क्योंकि वे गरीबी के दुष्चक्र को तोड़कर आर्थिक विकास को गति देती हैं,

कार्यक्रम को संबोधित करती हुई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर की चिकित्सा अधिकारी डा. सुधा वर्मा ने किशोरी स्वास्थ्य पर लोकशिक्षण देते हुए एनीमिया से बचने व सम्पूर्ण टीकाकरण की जानकारी व प्रकृया बताई।

महिला थाने की उपनिरीक्षक हर्षिका पाण्डेय महिला अधिकार व किशोरी अधिकारों के साथ सुरक्षा शासन स्तर से संचालित टालफ्री नंबरों की जानकारी दिया। बाल कल्याण समिति के सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बालसुरक्षा व कन्या भ्रूण हत्या रोकने की हिदायत दिया। बत्सला त्रिपाठी ने किशोरावस्था में संयमित रहने की सलाह दी। जन विकास केन्द्र के लीगल एडवाइजर एडवोकेट अमित यादव ने महिलाओं व किशोरियों से संबंधित कानूनों को बताया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोज कुमार ने बताया कि ” बेटी आपकी गोद से बड़ी हो सकती है, लेकिन वह आपके दिल से कभी बड़ी नहीं हो सकती ।” “एक माँ के लिए सबसे बड़ा खजाना वह बेटी है जो प्यार और स्नेह से उसके साथ चलती है।” “हर महान बेटी के पीछे एक अद्भुत माँ होती है।” कार्यक्रम का समापन करते हुए आलमपुर अखई के ग्राम प्रधान हीरालाल ने बचित वर्ग की किशोरियों के लिए संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निरकला, इसराइल, अनुपम, धीरेन्द्र, गुलशनबानो, के साथ महिला थाने की आरक्षी मोनी यादव सीएचसी अकबरपुर की डा. ज्योति सिंह, सीडब्ल्यूसी की शकुंतला गौतम कुसुम यादव आकांक्षा अनुपम यादव शकुंतला विश्वकर्मा चांदनी निधि शकुंतला यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!