
बिहार मुंगेर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लाल दरवाजा मोहल्ले में कोतवाली थाना पुलिस ने पांच देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया है मौके पर से आरोपी फरार इस संबंध में कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब लाल दरवाजा मोहल्ले पहुंची तब छापेमारी कर वहां से पांच देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है अवैध रूप से कारतूस व कट्टा रखने वाला आरोपी मौके पर से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।







