
खारड़ा बांध पर कालका माता के वार्षिक उत्सव पर मात घुंगरी का लगाया भोग महाप्रसादी में मात घुगरी वितरण की।
पाली रोहट क्षेत्र के खारड़ा बांध पर विराजमान कालका माता के वार्षिक उत्सव पर आज शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को शाम को ढोल नगाड़े की साथ हनुमान जी की मंदिर से सभी ग्रामवासी रवाना होकर खारड़ा बांध पर कालका माता के दरबार में पहुंचे। जहां पर पंडित सुनील व्यास द्वारा पूजा अर्चना कर पुजारी रणछोड़ भारती द्वारा माताजी को मात घूंगरी का भोग लगाकर प्रसादी के रूप में मात घुगरी लोगों में वितरण की गई। मां के दरबार में मेला का माहौल बना इस मौके पर अमर सिंह चंपावत भाजपा रोहट मंडल के उपाध्यक्ष पप्पू सिंह चौहान, उप सरपंच प्रतिनिधि गोपीदास, खारड़ा जीएसएस अध्यक्ष मंगल सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष शंकर लाल फुलवारिया, पूर्व अध्यक्ष चंदन भारती, गंगाराम देवासी, सोनाराम भाट, मंगल सिंह चौहान ,घीसा भारती, ओमपुरी, गिरधारी प्रजापत, भंवरलाल चौधरी, रामनाथ ,अमर भारती, प्रेम सिंह, शंकर सिंह भाटी ,मूल दास, महेंद्र खारोल, सोन दास, गजेंद्र पुरी सहित सैकड़ो ग्राम वासी मौजूद रहे















