A2Z सभी खबर सभी जिले की

गया जी अंतर्गत केंदुई स्थित राजकीय पोलिटेक्निक विद्यालय, गया मे सहकारिता बिभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकासयोजना के अंतर्गत जिम का उद्घाटन किया l

प्रेस विज्ञप्ति।

आज दिनांक 04 सितंबर 2025 को गयाजी अंतर्गत केंदुई स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक विद्यालय, गया में सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत जिम का उद्घाटन किया। इस जिम की स्थापना विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखकर की गई है। अब छात्र-छात्राएं नियमित रूप से कॉलेज परिसर में व्यायाम कर स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकेंगे।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कॉलेज की लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान करते हुए डेडीकेटेड फीडर,फर्स्ट एड कक्ष का उद्घाटन भी किया। इस सुविधा के प्रारंभ होने से लैब कक्षाओं में बिजली की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित होगी और रात्रिकालीन कक्षाओं में छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। प्राचार्य ने बताया कि पूर्व में बिजली की कमी के कारण न केवल शिक्षण कार्य प्रभावित होता था बल्कि रात्रि समय असामाजिक तत्वों के प्रवेश की समस्या भी बनी रहती थी।

मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिम और डेडीकेटेड फीडर की व्यवस्था से न केवल छात्रों का स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और सुरक्षा भी सुदृढ़ होगी।

वहीं मौके पर विद्यालय प्राचार्य डॉ एच० के० सिंह,देवानंद पासवान,प्रेम सागर जी, रामपुकार सिंह,अजय सिन्हा,दीपू जी,दिवाकर पांडे,सूरज राणा,धीरू जी,सूरज सेठ,रॉकी चंद्रवंशी,गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!