A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाजीपुर: लापरवाही पर कार्रवाई, जननी सुरक्षा योजना और टीबी नियंत्रण पर दिए कड़े निर्देश

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में दिखाई सख्ती, बीपीएम और बीएएम का वेतन रोका

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान कई खामियां सामने आने पर उन्होंने सीएचसी गोड़उर के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर (BPM) और सीएचसी भदौरा एवं गोड़उर के ब्लॉक अकाउंट मैनेजर (BAM) की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उनका वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही दोनों अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देश

सभी एमओवाईसी अपने क्षेत्रों में मरीजों की जानकारी रखें।

किसी भी भुगतान को लंबित न रखें, तुरंत निपटाएं।

टीबी मरीजों को सिर्फ सरकारी दवा उपलब्ध कराएं, जांच के लिए जागरूक करें।

बाहर की दवा किसी भी मरीज को न दी जाए।

आशा कार्यकर्ताओं को समय से भुगतान सुनिश्चित करें।

हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आवश्यक दवाएं हमेशा उपलब्ध रहें और ओपीडी संचालन नियमित हो।

सीएचओ और एनएम की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

जननी सुरक्षा योजना पर फोकस

बैठक में संस्थागत प्रसव कराने वाली गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क भोजन, दवा, ड्रॉप बैक सुविधा और 48 घंटे तक रुकने की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा के प्रमुख बिंदु

बैठक में निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई:
✔ ओपीडी एवं आईपीडी संचालन
✔ दृष्टिहीनता निवारण कार्यक्रम
✔ एम्बुलेंस सेवाएं
✔ वेक्टर जनित रोग नियंत्रण
✔ आभा आईडी प्रगति
✔ जननी सुरक्षा योजना भुगतान
✔ मातृत्व मृत्यु दर
✔ परिवार कल्याण कार्यक्रम
✔ टीकाकरण एवं क्षय रोग नियंत्रण

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एनएचएम) सहित सभी एमओवाईसी और अन्य संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!