A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

गोला गोकर्णनाथ से बड़ी खबर भामाशाह जयंती पर मिली सौगात: ट्रक यूनियन चौराहा अब “भामाशाह चौराहा

गोला गोकर्णनाथ से बड़ी खबर

भामाशाह जयंती पर मिली सौगात: ट्रक यूनियन चौराहा अब “भामाशाह चौराह”

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। महादानी वीर शिरोमणि भामाशाह जी की 479वीं जयंती के अवसर पर नगर के वैश्य समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई। नगर पालिका परिषद ने लखीमपुर रोड स्थित ट्रक यूनियन चौराहे का नामकरण “भामाशाह चौराहा” कर दिया।

इस मांग को लेकर वैश्य समाज के प्रतिनिधियों द्वारा कई बार पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया था। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पालिका प्रशासन ने भामाशाह जयंती के शुभ अवसर पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लेकर नगरवासियों को बड़ी सौगात दी।

इस अवसर पर भामाशाह चौराहे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिलापट्ट का अनावरण मुख्य अतिथि पूर्व सभासद ओमप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटरी क्लब मुस्कान के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, सभासद अनिल गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि कफील, सभासद टीटू, सभासद सत्यप्रकाश चौहान एवं सभासद सीमा विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश वैश्य समाज संगठन के जिला अध्यक्ष (युवा) आदित्य गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अनूप गुप्ता, सुमित गुप्ता, सुमित शाह (अधिवक्ता), नरेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, दिलीप जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, संजीव दीक्षित, कैलाश गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुधीर गुप्ता, किशन गुप्ता, शिवम गुप्ता, चंद्र कुमार गुप्ता, श्याम मुरारी गुप्ता, गोपीराम गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

नगर में इस फैसले को लेकर खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे समाज के सम्मान से जुड़ा ऐतिहासिक कदम बताया।

Back to top button
error: Content is protected !!