A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़

गौरेला नगरपालिका उपाध्यक्ष बनी रोशनी तापस शर्मा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: जीपीएम जिला गौरेला नगरपाविका परिषद उपाध्यक्ष पद का चुनाव गौरेला के नगरपालिका परिषद कार्यालय में संपन्न किया गया । भारतीय जनता पार्टी समर्थित पार्षद रोशनी तापस शर्मा को नगरपालिका परिषद की उपाध्यक्ष पद पर चुन लिया गया। संपन्न हुए उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी रोशनी तापस शर्मा ने 09 मत प्राप्त किए और कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश साहू को 06 मत प्राप्त हुए। इसके पहले भाजपा पर्यवेक्षक व पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी की उपस्थिति में भाजपा पार्षद दल की बैठक में रोशनी तापस शर्मा का नाम उपाध्यक्ष पद के लिए तय किया गया था। रोशनी तापस शर्मा भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी तापस शर्मा की धर्मपत्नी हैं। रोशनी शर्मा गौरेला नगरपालिका वार्ड क्रमांक दस से पार्षद के लिए चुनी गई थी। रोशनी शर्मा के उपाध्यक्ष पद पर चुने जाने पर उनके समर्थकों के द्वारा नगरपालिका परिषद और गौरेला के गांधी चौक में आतिशबाजी करते हुए मिठाईयां बांटी गई। रोशनी शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा प्रदेश संगठन,जिला संगठन तथा गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष मूकेश दुबे को दी है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि कन्हैयालाल राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजलाल राठौर, रामप्रकाश सिंह , पवन पैकरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी, कुलदीपसिंह धीरज, सचिन जैन, अजय तिवारी गौरेला नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश दुबे जी उपस्थित रहें ।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!