
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
वन मंडल कटनी के वन परिक्षेत्र रीठी में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए अनुभूति नेचर कार्यक्रम का आयोजन सुदूर खुसरा-नैगवां महादेव वन क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम में रीठी विकास खंड के हायर सेकेंडरी स्कूल बिलहरी, सीएम राइस स्कूल रीठी, शासकीय विद्यालय गुरजीकला व बखलेहटा के कुल 252 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिन्हें वन क्षेत्र का भ्रमण कराकर, विभिन्न वृक्षों, जंगली जानवर, पक्षियों, पारिस्थितिकी तंत्र, खाद्य श्रृंखला, वन विभाग का पदानुक्रम आदि के विषय में जानकारी दी गई। बच्चों को मिशन लाइफ अंतर्गत अनुभूति की थीम हम भी बदलाव को आत्मसार कर अपने दैनिक जीवन में बदलाव लाकर प्रो प्लेनेट पीपल बनने के लिए प्रेरित किया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई साथ ही प्रकृति की प्रत्यक्ष अनुभूति भी करवाई गई। प्रकृति में वन्य जीवों की भूमिका, पक्षी दर्शन, इकोसिस्टम के संतुलन के बारे में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मास्टर ट्रेनर सुश्री मंजुला श्रीवास्तव ने इस वर्ष की थीम मैं भी बाघ एवं हम है बदलाव के महत्व पर छात्रों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वन मंडलाधिकारी गौरव शर्मा, उप वन मंडलाधिकारी सुरेश बरोंले, जनपद सदस्य रतिलाल रैदास, तेंदूपत्ता जिला यूनियन अध्यक्ष नरेश साहू, थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, रेंजर महेश पटेल, शिक्षक विपिन तिवारी सहित वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।