A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरहमीरपुर

छिरावल गाँव में चार घरों में चोरी, ग्रामीण सहमे

छिरावल गाँव में चार घरों में चोरी, ग्रामीण सहमे

छिरावल गाँव में चार घरों में चोरी, ग्रामीण सहमे

हमीरपुर जनपद के राठ थाना क्षेत्र के छिरावल गाँव में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कमलेश पुत्र ढाल रैकवार, गनसन पुत्र ढाल रैकवार, पदम् पुत्र जियालाल रैकवार और धनीराम पुत्र हरजु रैकवार के बंद घरों को निशाना बनाया। सभी घर मालिक काम-काज के लिए दूर शहरों में थे, जिसके चलते चोरों ने मौका पाकर सामान साफ कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची, निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी तथा मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गाँव में दहशत का माहौल है और लोग रात में सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!