जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, संस्था ने सेवा के 38वें वर्ष में किया प्रवेश
हेडलाइन जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन का पदग्रहण समारोह सम्पन्न, संस्था ने सेवा के 38वें वर्ष में किया प्रवेश प्रेस नोट:अशोक पटेल सचिन (सुरत)-(गुजरात) (दि. 18/01/2026): जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2026 को पदग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम ज्या. ज्योतिबेन चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ज्या. यतीशभाई मोदी.प्रमुख फेडरेशन 3A(G.W.F)उपस्थित रहे, जबकि ज्या. अनिलभाई (सेंट्रल कमेटी सदस्य – GWF), स्पेशियल कमेटी सदस्य ज्या. कमलेशभाई पारेख सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन ने गौरवपूर्वक अपनी सेवा यात्रा के 37 वर्ष पूर्ण कर 38वें वर्ष में प्रवेश किया। पिछले तीन दशकों से अधिक समय से यह संस्था सचिन क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में मानवसेवा, समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रही है। जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर सेवा करने की संस्कृति के लिए जाना जाता है। जायंट्स वेल्फेयर फाउंडेशन (GWF) से संबद्ध जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन–3A (यूनिट-1) अपने सूत्र वाक्य “We for Giants, Giants for Nation” को हर सेवा कार्य में साकार कर रहा है। संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल एवं अनाज वितरण, मकरसंक्रांति, दीपावली, रक्षा बंधन जैसे त्योहार वंचित वर्ग के साथ मनाना, विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सहायता, स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर, तथा महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता जैसे कार्य नियमित रूप से किए जाते हैं। जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन की सबसे बड़ी शक्ति उसका निस्वार्थ सेवा भाव है। यहां सेवा किसी एक दिन तक सीमित नहीं, न ही किसी राजनीतिक लाभ या वित्तीय सहायता पर आधारित है। संस्था के सभी सदस्य समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करते हैं। अनुशासित योजना, सशक्त नेतृत्व और टीमवर्क के कारण संस्था ने समाज में विश्वास और सम्मान प्राप्त किया है। स्थापना से लेकर आज तक जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मानवता को प्राथमिकता देने वाली संवेदना की जीवंत परंपरा बन चुकी है। जब व्यवस्था कमजोर पड़ती है, तब ऐसी सेवा संस्थाएं आगे आकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं और जायंट्स ग्रुप ऑफ सचिन वर्षों से यह दायित्व सफलतापूर्वक निभाता आ रहा है।
जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर के.के.एन स्टेडियम में आयोजित होने वाले परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास में शामिल हुआ। इस दौरान आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
24/01/2026
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर के कर्मचारियों की सूचना पर पेड़ पर लटके हुए दुर्लभ पक्षी को रेस्क्यू किया गया
24/01/2026
शान से निकली भगवान भरत नारायण जी की दिव्य डोली;जगह जगह नगरवासियों ने किया स्वागत
24/01/2026
मौसम को देखते हुए मंडियो मे आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश
24/01/2026
आगरा पुलिस का नशा माफियाओं पर करारा वार:
24/01/2026
सहारनपुर। कोई भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे: जिलाधिकारी मनीष बंसल ने टीका मित्र वाहनों को दिखाई हरी झंडी, जिला अस्पताल से अभियान का शुभारंभ
24/01/2026
श्री नाभावंशी फूल माली समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 21 फरवरी को
24/01/2026
*सहारनपुर। डीआईजी दफ्तर के ठीक सामने चोरों का दुस्साहस: कैरटलेन शोरूम में लाखों की चोरी,
24/01/2026
गणतंत्र दिवस से पूर्व सहारनपुर पुलिस की फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण, डीआईजी/एसएसपी ने तैयारियों को परखा
24/01/2026
पिपरवार में विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ की बैठक संपन्न।।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!