

चित्रकूट 9 जुलाई 2024
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन के संबंध में अंतर्विभागीय ब्लॉक स्तरीय बैठक ग्राम प्रधानों के साथ विकास खंड पहाड़ी के सभागार में संपन्न हुई
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला हेड चित्रकूट शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन०ने
ग्राम प्रधानों से कहा कि आप लोग गांव के मुखिया हैं आप लोगों से गांव का बदलाव हो सकता है गांव को परिवार की तरह समझे ताकि किसी भी रोग से उन्हें बचाया जा सके गांव में फार्मिंग मशीन छिड़काव के लिए नहीं है अगर तो उसे ग्राम निधि से खरीद कर रखें ब्लॉक स्तर पर प्रभारी चिकित्सा
अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी से दवाओं की व्यवस्था करें, गांव की नालियों की सफाई अच्छी तरह से कराया जाए जल भराव नहीं होना चाहिए साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी रहे झाड़ियां की कटाई कराए उन्होंने कहा कि अपने लीडरशिप में टीम के साथ आपको कार्य करना है माननीय मुख्यमंत्री जी प्रत्येक वर्ष अपने
लीडरशिप में यह कार्यक्रम को लागू करके पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यक्रम का कार्यान्वयन किया जाता है उन्होंने कहा कि इसी के साथ-साथ दस्तक अभियान भी चल रहा है उसमें आशा, एएनएम,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर दवाओं का वितरण एवं लाइन लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा, उन्होंने
कहा कि आप सभी लोग गांव के लोगों को लगाकर एक टीम भावना के साथ कार्य करें ताकि गांव के लोगों को स्वस्थ रखा जा सके।
मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को जिलाधिकारी ने नई पहल करके ब्लॉक स्तर पर यह जन जागरूकता बैठक कराई जा रही है जिसमें आज विकासखंड पहाड़ी में इस योजना के बारे में
आप लोगों को जानकारी दी गई आप जनप्रतिनिधि है गांव में जो समस्या होती है तो गांव के लोग आपकी तरफ ही देखते हैं हमारे जनपद में गत वर्ष कई गांव में बीमारियां हुई थी वहां पर दवाओं का छिड़काव अवश्य कराएं साफ-सफाई रहे एंटी लारवा का छिड़काव अवश्य होना चाहिए फागिंग की भी व्यवस्था की जाए पहले से ही मशीन अगर गांव में है तो ठीक है नहीं तो पंचायत से उसे कृय करा ले आप हमारे जनप्रतिनिधि है इस अभियान के लीडर शिप को ले गांव के लोगों को प्रेरित करके साफ सफाई रखें ताकि कोई बीमारी हमारे गांव में ना फैले उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों ह वृद्धों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने कहा कि संचारी रोग अभियान पहले जिला स्तर पर बैठक करके कराया जाता था और ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में बैठक कर होता था इस बार जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉक स्तर पर ग्राम प्रधानों की बैठक अपनी अध्यक्षता में करके प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री जी की यह महत्वपूर्ण योजना है प्रधान गांव के मुखिया हैं गांव आपका परिवार है इसको देखते हुए गांव को साफ सुंदर कैसे रखना है बीमारियों से गांव को कैसे बचाएं इस पर कार्य करें एएनएम आशाओं के माध्यम से गांव में प्रत्येक घर-घर जाकर लाइन लिस्टिंग की जाएगी पानी के भराव को रोके झाड़ियां की कटाई कराए साफ सफाई अच्छी तरह से रहे चित्रकूट तपोभूमि है यहां के लोगों को स्वस्थ रखा जा सके।
खंड विकास अधिकारी पहाड़ी दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा राजस्व ग्रामों में रोस्टर बन कर सफाई कर्मियों की टोली बना करके साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है गत वर्ष कुचारम, बसंत नगर, चिल्ली मल, एवं सुरसेन गांव में बीमारियां फैली थी वहां पर भी विशेष सफाई अभियान कराकर दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। तत्पश्चात जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक परिसर में पौधारोपण भी किया।
बैठक में ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुभाष चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पहाड़ी डॉ उदय प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।









