
जिला कारागार परिसर मे बंदियों के परिजनों को दी विधिक जानकारी:-
माननीय नालसा/रालसा निर्देशानुसार एक्शन प्लान के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत श्री विक्रम सिंह भाटी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के निर्देशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 11.03.2026 को जिला कारागार परिसर मे आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में मांगीलाल तंवर अधिकार मित्र द्वारा बंदियों के परिजनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में विस्तृत जानकारी, महिलाओ संबंधित जनकल्याणकारी योजनाएँ, मुलाक़ात प्रक्रिया हेतु आवश्यकता दस्तावेज, मुलाक़ात दिवस,समय ,कैदियों के अधिकार,महिलाओ के अधिकार आगामी लोक अदालत,पीड़ित प्रतिकर स्कीम,पॉक्सो,कन्याभ्रूण हत्या,नॉलसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 आदि की जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम मे जोराराम डांगा कारापाल जिला कारागृह, पाली, डॉ. रायमन जोसफ, शिवनारायण,गिरधारी लाल तथा कई परिजन मौजूद रहे।






