A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला पदाधिकारी गया द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ योजनाओं की कार्य प्रगति के साथ तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करवाने सम्बंधित विस्तृत समीक्षा किया गया l

गया, 11 मार्च 2026, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के क्रम में जिले के विकास के लिए की गई घोषणाओं एवं राज्य सरकार द्वारा उन सभी घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर ससमय उसकी स्वीकृति के उपरांत योजनाओं की कार्य प्रगति के साथ तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करवाने से संबंधित विस्तृत समीक्षा आज ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने सभी संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में किया।

उन्होंने समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया की संबंधित योजनाओं के लिए भूमि अर्जन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर त्वरित गति से करे, ताकि ससमय योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने अपर समाहर्ता राजस्व सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन भूमि अर्जन के कार्य की प्रगति की समीक्षा करवाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कार्य में प्रगति दिखनी चाहिए और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण भी करवाये।

गौरतलब हो कि दिनाक 13.02.2025 का प्रगति यात्रा क दौरान गया जिले के विकास को लेकर 13 घोषणायें की गई थी, जिसकी स्वीकृति भी सरकार द्वारा दे दी गई है,जो निम्न है।

 

01. इमामगंज प्रखंड में मोरहर नदी पर कोठी वीयर का निर्माण किया जा रहा है, इस योजना का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। कार्य 10% पूर्ण कर ली गयी है, शेष कार्य तेजी से करवाया जा रहा है।

 

02. इमामगंज प्रखंड अंतर्गत लावावार एवं सोनदाहा बांधों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। योजना का कार्य लघु जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। बारा बांध जो लब्जी नदी इमामगंज का जीर्णोद्धार के समीक्षा में बताया कि बारा बांध निर्माण कार्य तेजी से प्रारंभ है जो अगस्त 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

 

03. बसतपुर वीयर से लोदीपुर तक पईन का जीर्णोद्धार, पुलिया का चौड़ीकरण एवं पईन का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इस योजना का कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। बताया गया कि पइन में कही कही अतिक्रमण है, जिसे डीएम ने अनुमण्डल पदाधिकारी सदर को साइट विजिट करते हुए अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिए हैं। बताया गया कि उक्त पइन का जीर्णोद्धार कार्य नवंबर 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी। बताया गया कि उक्त योजना में कही कही बिजली पोल शिफ्ट करवाने की आवश्यकता है, डीएम ने अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग को पोल शिफ्ट करवाने का निर्देश दिए हैं।

 

04. नगर क्षेत्र अंतर्गत घुघरीटांड़ एवं मुफस्सिल मोड़ पर दो फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, इन दोनों फ्लाईओवर का कार्य bsrdc विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। निविदा संबंधित सभी कार्य विभाग स्तर से तेजी से करवाया जा रहा है। भु अर्जन का कार्य भी तेजी से करवाया जा रहा है। विभाग को जमीन अधिग्रहण प्लान तैयार कर भेजी गई है। विभाग से अनुमोदन प्राप्त करने का प्रयास करवाया जा रहा है। ताकि तेजी से अधिग्रहण का मुआवजा देते हुए कार्य प्रारंभ करवाया जा सके। सरकारी जमीनों का डिमार्केशन करवाया गया है।

 

05. गया-परैया-गुरारू होते हुए औरंगाबाद- रफीगंज को जोड़ने वाले पथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस योजना का कार्य पथ निर्माण विभाग शेरघाटी द्वारा करवाया जा रहा है। वर्तमान में 10 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो गयी है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि उक्त योजना में प्रारंभिक बिंदु से लेकर अंतिम बिंदु तक जमीन का एलाइनमेंट जांच कर ले। उन्होंने अंचल अधिकारी परैया को भी निर्देश दिया है कि कार्यपालक अभियंता अरसीडी के साथ सड़क रूट का वेरिफिकेशन कर ले ताकि अप्रैल 2027 तक सड़क निर्माण पूर्ण हो सके।

 

06. इमामगंज प्रखंड के कोठी से सलैया होते हुए झारखंड को जोड़ने वाली पथ का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस योजना का कार्य पथ निर्माण विभाग शेरघाटी द्वारा करवाया जा रहा है। 24 किलोमीटर की सड़क में 6 किलोमीटर काम किया गया है शेष तेजी से निर्माण करवाया जा रहा है।

 

07. बेल्थू गांव में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जाना है। सरकारी जमीन उपर्युक्त नही होने से दुर्बे नगर में जमीन चिन्हित करते हुए निर्माण कार्य शुरू किया गया है। जून 2027 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर ली जाएगी।

 

08. कंडी नवादा एवं सिलौंजा में दो पार्कों का निर्माण किया जा रहा है। पार्क का निर्माण कार्य प्रारंभ है। तय समय अवधि में कार्य पूर्ण कर ली जाएगी।

 

09. अतरी, कोंच, गया सदर, टेकारी, डुमरिया, परैया, फतेहपुर, बाराचट्टी, मानपुर, वजीरगंज, आमस, मोहनपुर, गुरारू एवं बांकेबाजार में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। 14 प्रखंड कार्यालय भवन में से 10 भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

 

10. गया रेलवे स्टेशन से रामशिला जाने वाले पथ में बागेश्वरी रेलवे गुमटी पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। विभाग को भूअर्जन की अधियाचन कागजात जमा करवा दिया गया है। भूमि अधिग्रहण भी किया जाना गई। इस कार्य को पूल निर्माण निगम द्वारा करवाया जा रहा है।

 

11. बेला-पनारी रोड से शाकिर बिगहा तक पथ का चौड़ीकरण किया जाना है, इस कार्य को पथ निर्माण विभाग गया द्वारा करवाया जा रहा है। 12 किलोमीटर सड़क में से 9 किलोमीटर सड़क निर्माण कर ली गयी है।

 

12. बांकेबाजार प्रखंड अंतर्गत ग्राम बारा में बड़की एवं मंझियावां नदियों पर पुल का निर्माण किया जाना है। इस कार्य को ग्रामीण कार्य विभाग इमामगंज द्वारा करवाया जा रहा है। काम तेजी से प्रारंभ है। तय समय मे इसे पूर्ण कर ली जाएगी।

 

13. इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना की जा रही है। निर्माण कार्य प्रारंभ कर ली गयी है। इसे फरवरी 2027 तक निर्माण कार्य पूर्ण कर ली जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उपयुक्त योजनाएं काफी महत्वपूर्ण है सभी पदाधिकारी पूरी रुचि के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर योजनाओं को पूर्ण कारण ताकि गया जिला वासियों को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता राजस्व परितोष कुमार, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता धनराज कुमार सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी एवं अभियंता गण उपस्थित थे।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!