A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सूर्यदेव सरोवर में दिया अर्घ्य

झरिया: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर झरिया की विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने सोमवार को सूर्यदेव सरोवर में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

विधायक ने पूजा-अर्चना कर परिवार सहित कोयलांचल वासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि छठी मइया की कृपा से हर घर में शांति और समृद्धि बनी रहे।

सूर्यदेव सरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पारंपरिक गीतों और मंत्रोच्चारण के बीच भक्तों ने छठी मइया को अर्घ्य अर्पित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!